शिवभक्त कांवड़ियों का सीएम धामी ने किया चरण धोकर स्वागत, कहा-कांवड़ यात्रा के लिए उत्तराखंड पूरी तरह तैयार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड आये शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर स्वागत किया है। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि आस्था एवं विकास से सनातन संस्कृति के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड आये शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर स्वागत किया है। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि आस्था एवं विकास से सनातन संस्कृति के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के लिए उत्तराखंड पूरी तरह तैयार है। राज्य सरकार शिवभक्त कावड़ियों का सहयोगी बनकर कार्य कर रही है।

CM pushkar Dhami welcomed Shiv devotee Kanwariyas by washing their feet Kanwar Yatra

मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को ओम पुल, निकट डामकोठी, हरिद्वार स्थित गंगा घाट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए विभिन्न प्रदेशों से देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिवभक्त कावड़ियों के चरण धोकर एवं उन्हें सम्मान स्वरूप गंगाजल भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने डामकोठी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ कावड़ यात्रा का संदेश दिया। सीएम धामी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से उत्तराखंड आए कावड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि हरिद्वार पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है। इस पवित्र जगह मां गंगा एवं भगवन भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद है।

श्रावण मास में कावड़ यात्रा का विशेष महत्व है। धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने कांवड़ यात्रा के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप, शौचालय, पार्किंग, टीन शेड, विश्राम स्थल की पर्याप्त व्यवस्था की है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष व्यवस्थाओं को और अधिक सुधारा गया है। उन्होंने कहा पिछले वर्ष कावड़ यात्रा में करीब चार करोड़ कावड़िए उत्तराखंड आए। भगवान भोलेनाथ की कृपा से पिछले वर्ष की यात्रा सकुशल संपन्न हुई।

उन्होंने कहा इस वर्ष भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के उत्तराखंड आने का अनुमान है। उन्होंने कहा सभी कांवड़ श्रद्धालु गंगा जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ मेले के सुचारू प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ने सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं, के कार्यों की भी सराहना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+