CM धामी का अंदाज, रात में आईएसबीटी का निरीक्षण, चाय की चुस्की के साथ फीडबैक फिर जरुरतमंदो को बांटे कम्बल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिं​ह धामी मंगलवार को देर शाम आईएसबीटी के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां सीएम ने चाय के स्टॉल पर चाय की चुस्की के साथ दुकानदारों से फीडबैक लिया और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीएम के साथ आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

CM pushkar Dhami style, inspection ISBT night, feedback sip of tea distributed blankets to the needy.

सीएम ने आईएसबीटी में सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाद में सीएम धामी ने जरूरतमंदों को कंबल भी बांटे। साथ ही मौके पर ही जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने रैन बसेरों की व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार देर शाम आईएसबीटी समेत शहर के अन्य इलाक़ों का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान आईएसबीटी और आसपास के इलाकों में सड़क पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण भी किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी में मौजूद यात्रियों से बातचीत कर साफ़-सफ़ाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त जिलाधिकारी को निर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने लगा है, इसके दृष्टिगत प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त अलाव की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री नगर निगम एवं नगर पालिका क्षेत्रों में संचालित रैन बसेरों की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+