कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करेंगे तो बर्दाश्त नहीं करेंगे... CM धामी हुए सख्त,इन घटनाआों से बढ़ी चिंता

उत्तराखंड में बीते कुछ ​समय से आपराधिक घटनाएं और विशेष समुदाय को लेकर लोगों का गुस्सा सड़कों पर आ चुका है। चमोली, रूद्रप्रयाग और देहरादून में सामने आई घटनाओं के बाद से प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

इसके बाद सरकार एक्शन मोड में है। सीएम धामी ने ऐसे लोगों को साफ संकेत दिया है कि उत्तराखंड के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने वाले आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CM PUSHKAR Dhami strict SAID not tolerate if people try to disturb law and order concern increased incidents

बीते दिनों चमोली में एक विशेष समुदाय के युवक पर एक युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया जिसके बाद से पहाड़ में एक बार फिर विरोध प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने इसके बाद विशेष सत्यापन चलाया। इसका असर ये हुआ कि रूद्रप्रयाग में कई गांवों ने गैर हिंदू लोगों के गांव में आने पर प्रतिबंध लगा दिए। जिसके बोर्ड भी गांव के बाहर लगाए गए। हालांकि पुलिस ने गैर हिंदू की जगह बाहरी लोगों का प्रयोग करने की हिदायत देकर बोर्ड बदला दिए।

इसी तरह देहरादून के पलटन बाजार में एक युवक ने युवती को चप्पल पहनाने के बहाने छेड़ने को लेकर जमकर बवाल हुआ और बाजार तक बंद कराने पड़े। प्रशासन की दखलअंदाजी के बाद ही मामला शांत हो पाया। इस तरह प्रदेश में लगातार इस तरह की घटना सामने आई, जिसमें एक समुदाय विशेष की भूमिका पर सवाल उठे हैं।

सीएम धामी पहले ही कानून व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दे चुके हैं। इस बीच सीएम धामी ने साफ किया है कि ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने वाले आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। देवभूमि उत्तराखंड के लोग शान्तिप्रिय हैं। यदि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग यहाँ आकर यहाँ की शांत वादियों में अशांति फैलायेंगे और क़ानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करेंगे तो देवभूमि में इसको बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे आपराधिक तत्वों को चिन्हित करने के लिए वृहद् सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। क़ानून अपना काम करेगा। अपराधियों के साथ हम सख़्ती से निपटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+