लंदन और बर्मिंघम की यात्रा पर सीएम धामी, सोशल मीडिया पर दी ये जानकारी, बताया क्यों खास है ये दौरा

ब्रिटेन दौरे पर रवाना होने से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर यात्रा को लेकर जानकारी शेयर की है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का एक डेलिगेशन 25 सितंबर से 28 सितंबर तक ब्रिटेन दौरे पर रहेगा।

CM pushkar Dhami set out on a trip to London and Birmingham, gave this information on social media, told why this visit is special

उत्तराखंड की धामी सरकार ने 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि के आराध्य देवी-देवताओं के आशीर्वाद से एवं समस्त प्रदेशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति और सशक्त उत्तराखण्ड के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिसंबर में आयोजित होने वाली 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' में प्रवासी भारतीयों और अंतर्राष्ट्रीय उद्योगपतियों से मुलाकात और उन्हें इस समिट में आमंत्रित करने के लिए लंदन और बर्मिंघम की यात्रा पर जा रहा हूं।

धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड निवेश के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ प्रदेश है इसलिए मुझे पूर्ण विश्वास है कि विदेश से भी लोग यहां निवेश के लिए आएंगे, जिसके माध्यम से रोजगार के और अधिक अवसर उपलब्ध होने के साथ ही उत्तराखण्ड के विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।

26 सितंबर को लंदन में सीएम धामी का रोड शो होगा। इस बीच रोपवे के क्षेत्र में अग्रणी पोमा ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। बैठक में पोमा ग्रुप के साथ प्रदेश में इको फ्रेंडली मोबिलिटी के सम्बंध में चर्चा की जाएगी। इसी दिन लंदन में अन्य उद्योग घरानों के साथ बैठक की जाएगी और विश्वस्तरीय निवेशकों को उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

ब्रिटेन भ्रमण के दौरान डेलिगेशन द्वारा लंदन के प्रमुख हस्तियों से भी भेंट की जाएगी। 27 सितंबर को बर्मिंघम में डब्ल्यूएमजी वार्बिक मेनिफेक्चरिंग ग्रुप के साथ बैठक की जाएगी। इसके साथ ही टीवीएस नॉर्टन ग्रुप के साथ उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। इस दौरे पर ब्रिटेन के टूरिज्म सेक्टर से जुड़ी बड़े घरानों से भी बैठक आयोजित की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+