Global Investor Summit 2023: दिल्ली में कल सीएम धामी का रोड शो, कई औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

उत्तराखंड में दिसंबर में आयोजित होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के तहत कल दिल्ली में रोड शो होगा। रोड शो में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

 CM pushkar Dhami road show held Global Investor Summit 2023 Delhi, representatives industrial houses will also participate.

आठ और नौ दिसंबर को देहरादून में ग्लोबल इन्‍वेस्‍टर्स समिट का आयोजन होना है। जिसमें ढ़ाई लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्‍य रखा गया है। इस समिट से पहले उत्‍तराखंड की धामी सरकार ने 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश को पहले ही धरातल पर उतारने का लक्ष्‍य रखा है। सबसे पहले सीएम धामी ने सितंबर के आखिरी सप्‍ताह में लंदन और बर्मिंघम का दौरा किया।

अब ब्रिटेन के दौरे से लौटने के बाद सीएम धामी दिल्ली में रोड शो करेंगे। इसके बाद पांच से नौ अक्‍टूबर तक सिंगापुर और ताइवान जाएंगे। इसके बाद 16 अक्‍टूबर को दुबई के दौरे पर जाएंगे। सिंगापुर और ताइवान दौरे पर सीएम धामी के साथ कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी जाएंगे। सिंगापुर और ताइवान में सीएम धामी बड़े बिजनेस टाइकून और बड़े घरानों के लोगों से मुलाकात करेंगे और उनसे उत्‍तराखंड में निवेश पर चर्चा करेंगे।

इस मौके पर दुबई में रोड शो और निवेशकों के साथ सम्‍मेलन करेंगे। बीते दिनों दिल्‍ली में हुए एक कार्यक्रम में लगभग सात हजार पांच सौ करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्‍ताव मिले थे। 14 सितंबर को दिल्ली में करटेन रेजर में 7600 करोड़ के निवेश पर एमओयू किया गया।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में होने जा रहे वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए दिल्ली से लेकर ब्रिटेन तक अब तक 19600 करोड़ का निवेश जुटा दिया है। जिसे सीएम धामी के सफल दौरे के रुप में माना जा रहा है। सरकार ने सम्मेलन से पहले लगभग 30 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा है। दिसंबर में होने वाले निवेशक सम्मेलन की थीम पीस टू प्रोसपेरिटी रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+