विपक्ष के हमले पर सीएम धामी का मास्टरस्ट्रोक, कहा-किसी का उत्पीड़न नहीं पर लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई जारी

उत्तराखंड में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। अभियान को लेकर जगह जगह विरोध भी देखने को मिल रहा है। जिसको लेकर विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है।

उत्तराखंड में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। अभियान को लेकर जगह जगह विरोध भी देखने को मिल रहा है। जिसको लेकर विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस कई बार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सरकार से संवाद करने की मांग करती आ रही है।

CM pushkar Dhami masterstroke opposition said - no oppression of anyone action continues land jihad

इस बीच विपक्ष के हमलावर होने से पहले ही सीएम धामी ने ये मामला विपक्ष से ​छीनकर मास्टरस्ट्रोक खेला है। सीएम पुष्कर धामी ने आश्वस्त किया है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा. हालांकि, वन भूमि में लैंड जिहाद के रूप में जो प्रतीक खड़े हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इसके लिए जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सड़कों के किनारे राजकीय भूमि में अतिक्रमण हटाने के नाम पर सरकारी मशीनरी द्वारा किसी भी नागरिक का उत्पीडन नहीं किया जाएगा। किसी के भी वैध निर्माण में किसी भी तरह की तोड़-फोड़ नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी विभाग द्वारा किसी भी नागरिक का उत्पीड़न न हो। जब तक यह सुनिश्चित नहीं हो जाता कि किया गया निर्माण राजकीय भूमि में हैं और अवैध निर्माण को हटाया जाना आवश्यक है, तब तक कोई तोड़-फोड़ नहीं की जाए।

धामी ने कहा है कि वन भूमि में लैन्ड जिहाद के नाम पर किये गये अवैध कब्जों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी। बता दें कि कांग्रेस इसको बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश में है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक बयान में कहा कि तिक्रमण हटाओ का आतंक, चिन्हीकरण का खूंखार पंजा कब किसके घर पर दस्तक दे दे, हर कोई डरा हुआ है। प्राधिकरण फिर लूट का माध्यम बन रहे हैं। न्यायपालिका के आदेश का सम्मान, मगर न्यायपालिका के सामने तथ्य कौन रखेगा ?, इसको लेकर हरीश रावत ने मौन उपवास रखने का भी ऐलान किया था, हालांकि वो किसी कारणवश नहीं हो पाया। ऐसे में कांग्रेस इस मुद्दे को आने वाले समय में बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+