समान नागरिक संहिता विधेयक पारित होने पर सीएम का हुआ जोरदार स्वागत, जमकर हुई आतिशबाजी, धामी ने कही ये बात

विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पारित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की और सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा मुख्यालय में सीएम धामी का जोरदार आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।

CM pushkar dhami got a warm welcome on the passing of the Uniform Civil Code Bill, huge fireworks,

उत्तराखंड विधानसभा ने समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पारित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। विधानसभा से निकलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान लोगों ने उन पर फूलों की वर्षा की।

Recommended Video

    समान नागरिक संहिता विधेयक पारित होने पर सीएम का हुआ जोरदार स्वागत,धामी ने कही ये बात

    साथ ही पटाखे भी फोड़े। भाजपा मुख्यालय में पहुंचने के बाद सीएम धामी के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। सीएम धामी के साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत सीनियर पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में समस्त प्रदेश वासियो का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यूसीसी से किसी को डरने और घबराने की जरुरत नही है। सीएम धामी ने कहा है कि सदन में पारित होने के बाद विधेयक को राष्ट्रपति को भेजा जायेगा।

    धामी ने कहा कि हमने जनता से किया हुआ वादा निभाया है। 2 लाख 33 हजार लोगों से सुझाव के बाद ड्राफ्ट तैयार हुआ था। सीएम धामी ने कहा कि यह कानून बेटियों और महिलाओं को मजबूत बनाने का है। धामी ने अपने संबोधन में लखपति दीदी का जिक्र किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के राज्य आंदोलनकारी का 10 प्रतिशत आरक्षण भी सदन से पास हो गया है। जो कि जल्द ही कानून का रूप लेगा।

    धामी ने कहा कि हमने जनता से किया वादा पूरा किया है। जबकि विपक्ष सिर्फ आरोप की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि 22 साल में पहली बार राज्य की जनता ने विधानसभा में भाजपा को चुनकर के मिथक को तोड़ा है। कहा कि 21 वी सदी का तीसरी दशक उत्तराखंड का होगा। सीएम धामी ने लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 पार का भी नारा दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव जा कर काम कर रहे हैं। सीएम धामी ने सभी राज्यों से भी यूसीसी लागू करने का आवाह्रन किया हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+