दिल्ली में सीएम धामी, जोशीमठ प्रकरण की हाईकमान को सौंप सकते हैं रिपोर्ट, ये है अब तक का अपडेट

जोशीमठ भू धंसाव प्रकरण सामने आने के बाद सीएम पुष्कर धामी दिल्ली में हैं। सीएम धामी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस बीच उम्मीद है कि सीएम जोशीमठ मामले में रिपोर्ट रखेंगे।

CM pushkar Dhami Delhi BJP National Executive meeting Joshimath sinking ladslide report high command

जोशीमठ भू धंसाव प्रकरण सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहली बार दिल्ली में हैं। सीएम धामी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस बीच उम्मीद जताई जा रही है कि सीएम जोशीमठ मामले में हाईकमान के सामने रिपोर्ट रखेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी, पीएमओ और भाजपा हाईकमान गंभीर

जोशीमठ में भू धंसाव प्रकरण को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी, पीएमओ और भाजपा हाईकमान गंभीर है। तीर्थाटन, पर्यटन का अहम केंद्र होने के नाते हर कोई जोशीमठ प्रकरण को लेकर प्रदेश सरकार के उठाए गए कदम और फैसलों की जानकारी लेने में जुटे हैं। इस बीच सोमवार से भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में शुरू हुई। जिससे पहले सीएम धामी दो बार जोशीमठ में रहकर आ चुके हैं। अब पूरी रिपोर्ट हाईकमान के सामने रखेंगे। इसके अलावा तीन महीने में सरकार की ओर से राज्य विकास में किए गए कार्यों और फैसलों का रिपोर्ट कार्ड और संगठन के कामों को भी रखा जाएगा। रात में ही सीएम दिल्ली पहुंच गए थे। जोशीमठ में कैंप कर रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी देर रात दिल्ली पहुंचे। इस बैठक में उत्तराखंड से सीएम , प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, सांसद अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत व त्रिवेंद्र सिंह रावत भी हिस्सा ले रहे हें।

पानी का डिस्चार्ज 540 एल.पी.एम से घटकर 163 एल.पी.एम हुआ।

सचिव आपदा प्रबन्धन डॉक्टर रंजीत कुमार सिन्हा ने जोशीमठ भू-धंसाव एवं भूस्खलन की अपडेट रिपोर्ट साझा करते हुए बताया कि 2.85 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि 190 प्रभावित परिवारों को अन्तरिम राहत के तौर पर वितरित की गई हे। उन्होंने बताया कि जोशीमठ में पानी का डिस्चार्ज 540 एल.पी.एम से घटकर 163 एल.पी.एम हुआ। भारत सरकार के स्तर पर सीबीआरआई द्वारा भवनों के क्षति आकलन हेतु क्रेक मीटर सम्बन्धित भवनों में लगाए गये। अभी तक 400 मकानों का क्षति आकलन किया जा चुका है। वाडिया संस्थान द्वारा 03 भूकम्पीय स्टेशन लगाये जा चुके है, जिनसे आकड़े भी प्राप्त हो रहे हैं। बताया कि राज्य सरकार की ओर से प्रति परिवार विस्थापन के लिए अग्रिम के रूप मे 190 प्रभावित परिवारों को 2.85 करोड़ रूपये की धनराशि वितरित कर दी गयी है। राहत की खबर है कि जोशीमठ में प्रारम्भ में निकलने वाले पानी का डिस्चार्ज जो कि 6 जनवरी 2023 को 540 एल.पी.एम. था, वर्तमान में घटकर 163 एल.पी.एम. हो गया है।

400 घरों का क्षति आंकलन, 03 भूकम्पीय स्टेशन लगाये जा चुके

Recommended Video

    Joshimath Sinking Crisis: जोशीमठ मामले की सुनवाई में Supreme Court ने दिया ये आदेश | वनइंडिया हिंदी

    सचिव आपदा प्रबन्धन ने जानकारी दी कि भारत सरकार के स्तर पर सीबीआरआई द्वारा भवनों के क्षति का आकलन हेतु क्रेक मीटर सम्बन्धित भवनों पर लगाये गये है। अभी तक 400 घरों का क्षति आंकलन किया जा चुका है। वाडिया संस्थान द्वारा 03 भूकम्पीय स्टेशन लगाये जा चुके है, जिन से आंकड़े भी प्राप्त किये जा रहे हैं। एनजीआईआर द्वारा हाइड्रोलॉजिकल सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। सीबीआरआई, आईआईटी रूड़की, वाडिया इन्स्टीट्यूट, जीएसआई, आईआईआरएस जोशीमठ में कार्य कर रही हैं। सचिव आपदा प्रबन्धन ने जानकारी दी कि अस्थायी रूप से चिन्हित राहत शिविरों में जोशीमठ में कुल 615 कमरे है जिनकी क्षमता 2190 लोगों की है तथा पीपलकोटी में 491 कमरे है जिनकी क्षमता 2205 लोगों की है। प्रभावितों को वितरित राहत राशि के तहत प्रति परिवार 5000 रूपये की दर से घरेलू राहत सामाग्री हेतु अभी तक कुल 73 ( कुल 3.65 लाख रूपये ) प्रभावितों को वितरित की गई है। तीक्ष्ण / पूर्ण क्षतिग्रस्त भवन हेतु 10 प्रभावितों को 13.00 लाख रूपये धनराशि वितरित की गई है। मकान किराये के लोग आवेदन कर रहे हैं। सचिव आपदा प्रबन्धन ने जानकारी दी कि अभी तक 849 भवनों की संख्या जिनमें दरारें दृष्टिगत हुई है। सर्वेक्षण का कार्य गतिमान है। उन्होने जानकारी दी कि गांधीनगर में 01, सिंहधार में 02, मनोहरबाग में 05, सुनील में 07 क्षेत्र / वार्ड असुरक्षित घोषित किए गए हैं। 165 भवन असुरक्षित क्षेत्र में स्थित है। 237 परिवार सुरक्षा के दृष्टिगत अस्थायी रूप से विस्थापित किये गये है। विस्थापित परिवार के सदस्यों की संख्या 800 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+