Uttarakhand: भाजपा की प्रदेश भर में दो युवा आभार रैली, सीएम धामी के इन कामों का किया जाएगा प्रचार

धामी सरकार के नकल विरोधी कानून लागू करने और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए फ्री कोचिंग व अन्य योजनाओं को लेकर भाजपा संगठन हल्द्वानी व श्रीनगर में युवा आभार रैली निकालने जा रही है।

cm pushkar dhami BJP two youth gratitude rallies across the state these works will be promoted

उत्तराखंड में धामी सरकार के नकल विरोधी कानून लागू करने और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए फ्री कोचिंग व अन्य योजनाओं को लेकर भाजपा संगठन चुनावी एजेंडा बनाने जा रही है। इसके लिए भाजपा संगठन आभार रैली निकालने जा रही है। इसके सीएम धामी का आभार प्रकट करने के लिए गढ़वाल-कुमायूं में दो विशाल युवा आभार रैली निकाली जा रही है।

मुख्यमंत्री उत्थान योजना एवं ज्ञानकोष योजना शुरू करने की घोषणा

पेपरलीक प्रकरण और भर्तियों में धांधली प्रकरण के बाद प्रदेश में सियासत गरमा गई है। विपक्ष इस मामले में भाजपा सरकार पर जमकर हमलावर है। जिसके बाद भाजपा ने विपक्ष को भी अब जबाव देने के लिए आभार रैली निकालने का ऐलान किया है। हाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में मुख्यमंत्री उत्थान योजना एवं ज्ञानकोष योजना शुरू करने की घोषणा की है। जिसमें छात्रों को आई.ए.एस., आई.पी.एस., पी.सी.एस., एन.डी.ए, सी.डी.एस., मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री उत्थान योजना आरंभ की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत ऐसे सभी छात्रों को जो अपनी आर्थिक स्थिति के कारण इन परीक्षाओं की कोचिंग नहीं कर पाते हैं, को निशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान की जाएगी और छात्रों को ऑनलाइन स्टडी मटेरियल, ऑफलाइन कक्षाएं, परीक्षा से सम्बन्धित पाठ्यक्रम, प्रश्नबैंक आदि सुविधाए उपलब्ध करायी जायेंगी। ज्ञानकोष योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा विभागीय छात्रावास, आश्रम पद्धति विद्यालयों और विभागीय प्रतिष्ठानों का उपयोग करते हुए प्रत्येक जिले में समृद्ध पुस्तकालय स्थापित किये जायेंगे।

उत्तराखंड में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू

इन पुस्तकालयों का उपयोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा, छात्र, हमारे शिक्षक एवं समुदाय के सदस्य कर सकेंगे। पुस्तकालयों में योग्य अनुभवी और प्रोफेशन व्याख्याताओं को सूचीबद्ध करते हुए एक सम्पर्क केन्द्र बनाया जायेगा जो प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बन्धित विषयगत समस्या को दूर करेंगे। पुस्तकालयों का पूर्ण उपयोग हो सके इसके लिए विशेषज्ञों को सूचीबद्ध किये जाने, पुस्तकों की व्यवस्था, इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि की समीक्षा विशेषज्ञ समिति द्वारा की जायेगी। पेपरलीक प्रकरण और भर्ती धांधली के मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार ने प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर दिया है। उत्तराखंड में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू हो गया। अब भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल कराने या अनुचित साधनों में लिप्त पाए जाने पर आजीवन कारावास की सजा मिलेगी। साथ में 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना भी देना पड़ेगा। इस गैर जमानती अपराध में दोषियों की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। उत्तराखंड ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर दिया है।

हल्द्वानी व श्रीनगर में ये दोनों कार्यक्रम सम्पन्न होंगे

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा मंडल स्तर पर लगातार जारी धन्यवाद रैलियों के क्रम को आगे बढ़ाते हुए हल्द्वानी व श्रीनगर में ये दोनों कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। भट्ट ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए देश का सबसे कठोरतम प्रतियोगी परीक्षा नकल निरोधक कानून आने के बाद राज्य के युवाओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री उत्थान योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं लगनशील छात्रों को आई.ए.एस., आई.पी.एस., पी.सी.एस., एन.डी.ए, सी.डी.एस., मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में दी जाने वाली मुफ्त कोचिंग एवं ऑनलाइन स्टडी मटेरियल, परीक्षा से सम्बन्धित पाठ्यक्रम, प्रश्नबैंक आदि सुविधाए उनके लिए बेहद मददगार साबित होगी। सरकार के इन ऐतिहासिक कदमों का स्वागत करते हुए युवा सीएम पुष्कर धामी का धन्यवाद करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदेश के सभी मंडलों में आभार रैली निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा इसी क्रम में पहले आगामी 1 मार्च को हल्द्वानी में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 18 से 35 वर्ष के युवाओं की 10 हज़ार से अधिक संख्या वाला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी तरह कानून को सदन से स्वीकृति मिलने के बाद सम्भवता 13 मार्च को श्रीनगर में सीएम धामी की उपस्थिति में विशाल आभार रैली निकाली जाएगी।

Recommended Video

    CharDham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+