युवा संकल्प दिवस के रुप में मनाया गया सीएम धामी का जन्मदिन, मंदिरों में हुई विशेष पूजा, X पर भी हुआ ट्रेंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर चारों धाम समेत प्रदेशभर के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर प्रदेशभर में युवा संकल्प दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये गए। सुबह से ही धामी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।

धामी के जन्मदिन पर #Yuvasankalpdiwas, X पर नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा। सोशल मीडिया साइट पर भी मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता जमकर देखने को मिली। इस दौरान #Yuvasankalpdiwas के साथ तमाम लोगों ने एक्स पर उन्हें शुभकामनाएं दी जिसके फलस्वरूप यह हैशटैग नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा।
मुख्यमंत्री ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जन्मदिन के मौके पर लोगों का इतना प्यार पाकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने उनके जन्मदिवस पर शुभकामना प्रेषित करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश उनके जन्म दिवस पर प्रदेशवासियों ने जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वे प्रदेश की जनता के आभारी है।
सीएम ने जन्म दिवस के उपलक्ष में लगाए गए रक्तदान शिविर का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने उनके जन्म दिवस के अवसर पर बुजुर्गों, मातृशक्ति एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा दिये गये सम्मान और स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि जिस तरह उनके जन्म दिवस पर लोगों ने रक्तदान किया, उसी प्रकार लोग कभी भी, कहीं भी किसी जरूरतमंद को रक्त की जरूरत पड़े तो हमेशा पहली पंक्ति में खड़े नजर आएंगे।
सीएम धामी ने पिटकुल द्वारा सी.एस. आर. मद के अन्तर्गत प्रदान की जा रही कम्प्यूटर ऑन व्हील वाहन का फ्लैग ऑफ किया। प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने बताया कि पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ने रचनात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक मोबाइल कंप्यूटर वाहन का निर्माण कराया है जिसमें उच्च गुणवत्ता के 10 आधुनिक कंप्यूटर लगे हैं। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस वाहन के 1 वर्ष के संचालन का व्यय भी पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन प्रदान कर रहा है। मोबाइल कंप्यूटर वाहन के निर्माण से लेकर संचालन का कुल खर्च 45 लाख पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ने अपने CSR मद से प्रदान किया है। इस प्रकार कुल एक करोड़ पचपन लाख रूपये सी एस आर मद के अन्तर्गत व्यय किये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications