Uttarakhand: सीएम धामी ने दृष्टि पत्र को लेकर विभागों से मांगी रिपोर्ट, चुनावी वादों पर शुरू हुआ काम
भाजपा ने चुनाव में अपना दृष्टि पत्र जनता के सामने रखा था। जिसकी सरकार समीक्षा करने जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर दृष्टि पत्र से संबंधित प्रस्ताव मंगाए है।

उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने अपना एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। साथ ही आने वाले समय में अब निकाय चुनाव और लोकसभा के चुनाव हैं। ऐसे में सरकार अब चुनाव में किए गए जनता से वादों पर फोकस कर रही है।
दृष्टि पत्र भाजपा का 2022 का चुनावी घोषणा पत्र
भाजपा ने चुनाव में अपना दृष्टि पत्र जनता के सामने रखा था। जिसकी अब सरकार समीक्षा करने जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर दृष्टि पत्र से संबंधित प्रस्ताव मंगाए है। दृष्टि पत्र भाजपा का 2022 का चुनावी घोषणा पत्र है, जिसको भाजपा ने 2022 विधानसभा चुनाव में दृष्टि पत्र का नाम दिया था।
चुनाव में किए गए कई वादे पूरे
भाजपा ने चुनाव में प्रदेश की जनता से कई बड़े वादे किए थे। सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर काम भी किया। जिसमें सबसे पहले समान नागरिक संहिता पर काम किया गया जा रहा है। इसी तरह धामी सरकार ने चुनाव में किए गए वादे पूरे कर लिए है।
रिपोर्ट सरकार और सीएम तैयार कर रहे
लेकिन अब भी कई ऐसे चुनावी वादे हैं, जिन्हें पूरा नहीं किया जा सका है। इसी की रिपोर्ट सरकार और सीएम तैयार कर रहे हैं। इसके लिए सभी विभागों से दृष्टि पत्र को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। प्रमुख सचिव स्तर से भी इस पर काम शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि जो भी वादे जनता से किए गए हैं साथ ही जो घोषणाएं सरकार के द्वारा की गई है, उन्हें समय पर पूरा किया जाएगा इसके निर्देश भी दिए गए हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications