सीएम धामी ने पंतनगर कृषि विवि में नवनिर्मित जनरल विपिन सिंह रावत छात्रावास का उद्घाटन किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर में बुधवार को गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नवनिर्मित जनरल विपिन सिंह रावत छात्रावास का उद्घाटन किया। इस मौके पर विश्‍वविद्यालय के कुलपति के अलावा विवि के अन्‍य पदाधिकारी और छात्र मौजूद रहे।

 Pushakar Singh Dhami

छात्रावास का उद्घाटन करने के बाद सीएम धाम ने विश्‍वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उत्‍साहवर्धन किया। सीएम ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जनरल विपिन रावत की यादों को साझा किया। इसके अलावा सीएम धामी ने कहा खाद्यान उत्‍पादन के मामले में पंतनगर विश्‍वविद्यालय का विशेष योगदान रहा है। पहले भारत खाद्यान आयात करता था और आज भारत खाद्यान निर्यात करता है, जिसके पीछे कृषि वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत है।

मुख्‍यमंत्री धामी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा जैविक कृषि के क्षेत्र में प्रदेश ने उपलब्धि प्राप्‍त की है। सीएम धामी ने जैविक खेती के बारे में बात करते हुए कहा जैविक कृषि के मामले में प्रदेश ने अब तक बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्‍होंने कहा पारंपरिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए पंतनगर विश्‍वविद्यालय कार्य कर रहा है।

सीएम धामी ने कहा सरकार एप्‍पल बागवानी को बढ़ावा देने के लिए 36 करोड़ का प्रावधान किया है। प्रदेश सरकार ने 50 हजा बनाने का लक्ष्‍य रखा है। राज्‍य मं सघन फसलों की प्रोसेसिंग के लिए नए संयंत्र लगाए गए हैं।
मुख्‍यमंत्री ने कहा ऊधम सिंह नगर में मिंट वैली बनेगी। उन्‍होंने बताया तिमूर मिशन जल्‍द राज्‍य में आरंभ किया जाएगा। उन्‍होंने बताया इससे पर्वतीय क्षेत्र को रोजगार मिलेगा साथ ही उनके आय का जरिया भी बढ़ेगा।

सीएम धामी ने इस मौके पर सीएम धामी ने उत्‍तरकाशी सिलक्‍यारा टनल घटना पर भी बयान दिया। उन्‍होंने कहा जल्‍द ही टनल में फंसे सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+