लाभार्थी सम्मान समारोह: सीएम धामी बोले- डबल इंजन सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त और आत्‍मनिर्भर बनाया

उत्‍तराखंड उत्तरकाशी के बड़कोट में आयोजित लाभार्थी सम्मान समरोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने डबल इंजन सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की।

cm dhami

इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को आवास की चाबी सौंपी। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों की बहनों को चेक प्रदान किए। इसके अलावा लखपति दीदी योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य कर रही मातृशक्ति को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धानी ने इस अवसर पर मौजूद उत्‍तरकाशी की महिलाओं को संबो‍िधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

उन्‍होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 10 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल में जन-जन तक सरकार की योजनाएं पहुंची हैं, मोदी जी की गारंटी से राज्य का प्रत्येक नागरिक लाभान्वित हुआ है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखण्ड के प्रति विशेष प्रेम और लगाव से देवभूमि के विकास को नए आयाम प्राप्त हुए हैं। राज्य की समस्त देवतुल्य जनता के हृदय में प्रधानमंत्री के प्रति अगाध स्नेह है और मुझे पूर्ण विश्वास है देवभूमि का जन-जन लोकसभा चुनावों में उत्तराखण्ड की सभी पांच सीटों पर कमल खिलाने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+