सीएम धामी ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 55वें स्थापना दिवस की बधाई दी, ट्वीट कर दी जानकारी
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 55वें स्थापना दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'CISF के सभी जवानों एवं देशवासियों को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 55वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश के समुद्री, वायु मार्गों के साथ ही महत्वपूर्ण सरकारी और औद्योगिक भवनों को सुरक्षा प्रदान करने में CISFH के वीर जवानों का महत्वपूर्ण योगदान है। आप सभी जवानों की निष्ठा और समर्पण को नमन।'
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 55वें स्थापना दिवस देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर देश-प्रदेश के कई नेताओं ने सीआईएसएफ के जवानों को बधाई दी।













Click it and Unblock the Notifications