UP Police: बदमाश पकड़ने गई यूपी पुलिस पर उत्तराखंड में फायरिंग, 5 पुलिस घायल, महिला की मौत
up police clash mining mafia uttarakhand: उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश पुलिस और खनन माफिया के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। फायरिंग में एसएचओ सहित 5 पुलिसकमियों के लोगों के घायल होने की सूचना है, जबकि एक महिला की इस मुठभेड़ में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने ने हंगामा कर दिया और हाईवे पर जाम लगा दिया, जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद पुलिस और ऊधमसिंह नगर के भरतपुर गांव के लोगों के बीच हुई झड़प में एक महिला की गोली लगने से हुई मौत के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस 50 हजार रुपए के इनामी अपराधी को पकड़ने गई वहां गई थी।
उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि यूपी पुलिस का कहना है कि उनके तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हम इस मामले में निष्पक्ष और कानूनी कार्रवाई करेंगे। वहीं डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने कहा कि आरोपी वांछित अपराधी है, जिस पर 50 हजार रुपए का इनाम है। वह वहां (भरतपुर गांव) से फरार हो गया। जब हमारी पुलिस टीम पहुंची तो उन्हें बंधक बना लिया गया और उनके हथियार छीन लिए गए।
ग्रामीणों से हुई झड़प पर डीआईजी ने कहा कि हमारे 5 पुलिस कर्मी घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है। उत्तराखंड पुलिस ने पुष्टि की कि इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। घटना के मुताबिक पुलिस 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश जफर को दबोचने के लिए पीछा कर रही थी।इस बीच अचानक बदमाश और उसके साथियों ने पुलिस दल पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी अपना बचाव करते जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक महिला को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
महिला की मौत से बाद गुस्साएं गांव वालों ने पुलिस टीम को बंधक बना लिया। जिसकी सूचना के बाद मुरादाबाद रेंज के डीआईजी शलभ माथुर सहित एसएसपी और एसपीआरए मौके पर पहुंचे। भरतपुर गांव में हाइवे पर धरने पर बैठे ग्रामीणों की समझाइश में पुलिस अधिकारी जुटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications