निकाय चुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के वायरल नारे से मचा बवाल, तुष्टिकरण का क्यों लग रहा आरोप

उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस बीच निकाय चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में यशपाल आर्य भाषण के अंत में जय इस्लाम का नारा लगा रहे हैं।

हालांकि कांग्रेस ने इस वीडियो का पूरा अंश न दिखाकर वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि नारे में जय इस्लाम नगर कहा गया है। इस बीच भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि निकायों मे बुरी तरह हार की आशंका से भयभीत उसके नेता अब समुदाय विशेष के धार्मिक नारे लगा रहे हैं।

civic elections Leader of Opposition Yashpal Arya viral slogan Jai Islam created uproar allegation

मनवीर सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम मे नेता प्रतिपक्ष द्वारा चुनावी सभा में जय इस्लाम के नारे को उन्होंने तुष्टिकरण की पराकाष्टा बताते हुए कहा कि ऐसे बयान साबित करते हैं कि कांग्रेस का हाथ, डेमोग्राफी चेंज की साजिश रचने वालों के साथ है। उन्होंने कहा कि अपने पार्टी उम्मीदवार की निश्चित हार जानते हुए दिया गया उनका यह बयान, तुष्टिकरण नीति की पराकाष्ठा है।

इस्लाम के इस गुणगान से कांग्रेस का सनातन और हिंदुत्व विरोधी चेहरा एक बार फिर से सामने आ गया है। चुनाव जीतने के लिए जय भारत और जय उत्तराखंड के साथ धर्म विशेष के जयकारे को देवभूमि की जनता देख और सुन रही है। इससे चंद दिन पहले, इनके सांसद मसूद भी लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ कार्यवाही पर मुस्लिम समाज को उकसाने के लिए, खून पानी होने वाले जैसे बयान दे चुके हैं।

कांग्रेस के एक जिलाध्यक्ष सार्वजनिक मंच पर चुनाव नतीजे आने के बाद निपटने की बात कहते नजर आए है। इस तरह के तमाम बयानों से स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी, डेमोग्राफी बदलने की साजिश रचने वालों के पूरी तरह साथ है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले पूर्व सीएम मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने, नमाज की छुट्टी करने, गौकशी करने वालों के सहयोग का वादा करते रहे हैं। केदारनाथ में चुनाव हो तो यह लोग देश दुनिया में केदारपुरी की प्रतिष्ठा को लेकर भ्रम फैलाते हैं और फिर झूठ आधारित प्रतिष्ठा यात्रा निकालते हैं।

कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा उत्तराखंड में होने वाले चुनावों में जनता को भ्रमित करने के लिए यशपाल आर्य द्वारा दिए गए भाषण के अंशों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की निंदा की है। विकास नेगी ने कहा, "BJP द्वारा जनता को भ्रमित करने के लिए यशपाल आर्य द्वारा दिए गए भाषण के अंशों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

यह BJP की निंदनीय हरकत है और हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने आगे कहा, "BJP को पता है कि वे चुनाव में हार रहे हैं, इसलिए वे जनता को भ्रमित करने के लिए इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। लेकिन हमें लगता है कि जनता BJP की इन हरकतों को समझ रही है और उन्हें सबक सिखाएगी। विकास नेगी ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मामले में चुनाव आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराएगी और BJP के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+