उत्तराखंड के छोलिया और झोड़ा लोक नृत्य प्रस्तुति को मिला World Book of Records में स्थान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्टूबर को देवभूमि उत्राखंड के दौरे पर पहुंचे थे। पीएम के आगमन पर पिथौरागढ़ में रंग बिरंगे परिधानों में उत्राखंड की परंपराओं और इतिहास को समेटे कलाकारों ने ढोल दमाऊं की थाप पर प्रस्तुति दी थी। छोलिया ओर झोड़ालोक नृतकों ने ढोल दमाऊं लोक वाद्यों पर जो प्रस्तुति दी थी उसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में स्थान प्राप्त हुआ है।

ये जानकारी संस्कृति विभाग के निदेशक ने देते हुए बताया कि पिथौरागढ़ में ये ऐतिहासिक कार्यक्रम संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अपने आप में ये ऐसा ये पहला कार्यक्रम था जिसमें पिथौरागढ़ के सुदूरवर्ती अंचलों से छोलिया एवं झोड़ा नृतक समूह के लगभग 3000 लोक कलाकारों द्वारा अपनी पारम्परिक वेश-भूषा एवं लोक गीत प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति ने विश्व का ध्यान उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक एवं समृद्धशाली लोक सांस्कृतिक विरासत की ओर आकर्षित किया।
Recommended Video
सांस्कृतिक विभाग ने बताया कि इस कार्यक्रम में 3000 छोलिया एवं झोड़ा नृत्य दलों के लोक कलाकार अपनी पारम्परिक परिधानों एवं आभूषणों से सुसज्जित होकर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इन कलाकारों ने जो लोक गीत और पारम्परिक लोक वाद्य धुन प्रस्तुत की उसने पूरा पिथौरागढ़ क्षेत्र गुज्यमान हो उठा। कलाकारों की इस शानदार प्रस्तुति को देखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाव विभोर हो गये थे।
उत्तराखण्ड के पारम्परिक लोक वाद्यों जैसे तुन, रणसिंघा, नागफनी, छोलिया ढाई व तलवार जैसे अन्य लोक वाद्य यन्त्रों के साथ 3 हजार कलाकारों ने खुले मैदान में लोक नृत्य किया तब नजारा देखने ही लायक था।
पिथौरागगढ़ जो प्राकृतिक सौंदर्य एवं शान्त वातावरण के लिये जाना जाता है ये क्षेत्र छोलिया एवं झोड़ा लोक नृतक का सबसे बड़ा जमावड़े का केन्द्र रहा है।
निदेशक संस्कृति ने बताया कि इस कार्यक्रम में सीमान्त क्षेत्र की पारम्परिक एवं ऐतिहासिक लोक सांस्कृतिक विरासत की अदम्य भावना का प्रदर्शन किया गया।
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ये जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दी। उनहोंने लिखा प्रधानमंत्री के 12 अक्टूबर को देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर उत्तराखण्ड के छोलिया और झोड़ा लोक नृतकों की लोक वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुति को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में स्थान प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी कलाकारों एवं संस्कृति विभाग के सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं है।












Click it and Unblock the Notifications