Chat dham yatra 2023: गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुर्हुत तय, मंदिर समिति ने की विधिवत घोषणा
गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया शनिवार 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 35 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। श्री 5 मंदिर समिति ने विधिवत कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की।

गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया शनिवार 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 35 मिनट पर खुलेंगे। श्री 5 मंदिर समिति ने विधिवत कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की। चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होगी। बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल प्रात: 7 बजकर दस मिनट और केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे। अब तक 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।
21 अप्रैल को भैंरो घाटी प्रवास हेतु पहुंचेगी
नवसंवत्सर चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा मे गंगोत्री मंदिर समिति द्वारा मां गंगा भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद विधि विधान पंचाग गणना के पश्चात विद्वान आचार्यों- तीर्थपुरोहितों द्वारा श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय तय किया गया। श्री 5 गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं तीर्थ पुरोहित हरीश सेमवाल और सचिव सुरेश सेमवाल ने विधिवत कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की। मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि इस अवसर पर मां गंगा की उत्सव डोली के धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हुआ। शुक्रवार 21 अप्रैल को मां गंगा की उत्सव डोली समारोह पूर्वक सेना के बेंड के साथ मुखीमठ से प्रस्थान कर भैरवनाथ जी के मंदिर भैंरो घाटी प्रवास हेतु पहुंचेगी। 22 अप्रैल को भैंरो घाटी से मां गंगा की डोली 9.30 बजे प्रात:तक गंगोत्री धाम पहुंच जायेगी तथा 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 35 मिनट पर श्री गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे। यमुनोत्री धाम मंदिर के कपाट भी अक्षय तृतीया के दिन खुलते है। यमुना जयंती के अवसर पर कपाट खुलने की तिथि समय की विधिवत घोषणा होगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications