चारधाम यात्रा कब होगी शुरू उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया, कल से पाबंदी हटेगी

देहरादून। न्यायालय का निर्णय आने पर चारधाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए फिर खुशखबरी आ गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया है कि, चारधाम यात्रा 18 सितंबर से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि, हमारे यहां पर्यटन स्थलों पर कोविड-गाइडलाइन का अच्छे से पालन कराया जाएगा। आगामी समय में सभी श्रद्धालु चारधाम यात्रा कर सकेंगे। मालूम हो कि, इससे पहले उच्च न्यायालय ने चारधाम यात्रा पर अगस्त महीने में रोक लगा दी थी। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया था। हालांकि, सरकार इस बारे में आश्वस्त करती रही कि अब संक्रमण फैलने का उतना खतरा नहीं है। सरकार यात्रा के आयोजन के पक्ष में रही और हाईकोर्ट के निर्देश को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक गई।

Recommended Video

    Uttarakhand: इस दिन से शुरू होगी Chardham Yatra, ये हैं Guidelines | वनइंडिया हिंदी
    Uttarakhand

    श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी आई
    दरअसल, हाईकोर्ट ने निर्देश जारी करते हुए चारधाम यात्रा पर रोक को बढ़ा दिया था। कोर्ट ने कहा था कि, चारों धामों से लाइव स्ट्रीमिंग के ज़रिये श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए जाएं। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 'वेदों में इस तरह का उल्लेख नहीं है..इसलिए हमने सभी सुझावों के बाद लाइव स्ट्रीमिंग न करने का फैसला लिया है।'
    इस प्रकार, श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति न मिलने और उनके चारधाम के दर्शनों को लेकर हाईकोर्ट और सरकार आमने-सामने आ हो गए थे। क्योंकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चाहते थे कि, यात्रा हो।

    Uttarakhand

    बता दें कि, भाजपा नेता पुष्कर, उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री हैं। वह ऊधम सिंह नगर की खटीमा विधानसभा सीट से दूसरी बार के विधायक बने और इसी साल उन्हें उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया। वह तकरीबन 46 साल के हैं और उत्तराखंड में अभी तक बने सभी मुख्यमंत्रियों में सबसे युवा हैं।

    कैसे होती है चारधाम यात्रा?
    उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा बहुत लोकप्रिय है। यहां देशभर से हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं। जिसमें बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री की यात्रा की जाती है। इसमें पवित्र धार्मिक स्थलों के कपाट खोलने की तारीख तय की जाती है। हालांकि, कोरोना महामारी के शुरू होने के समय से ही यात्रा पर पाबंदियां लगी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+