मौसम साफ होने से शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम विभाग का अब भी यलो अलर्ट जारी

धूप निकलने से केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा बुधवार को शुरू

देहरादून, 25 मई। दो दिन तक बारिश की वजह से चारधाम यात्रा बाधित रही लेकिन बुधवार को धूप निकलने से तीर्थ यात्रियाें ने राहत की सांस ली। मौसम ठीक होते ही केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा को बुधवार को शुरू कर दिया गया है। प्रशासन अब भी मौसम पर नजर बनाए हुए है। आगे भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में 25 मई से दो दिन बारिश-ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

 Chardham Yatra started after the weather cleared, the Meteorological Department still issued a yellow alert
मंगलवार को पूरे दिन बंद रही यात्रा
मंगलवार को सुबह से ही चारधाम यात्रा मार्गों पर बारिश रही, जबकि केदारनाथ में बर्फबारी हुई। इसके बाद प्रशासन ने गौरीकुंड से घोड़ा खच्चरों की आवाजाही भी रोकी। जबकि सोनप्रयाग से आगे यात्रियों को जाने नहीं दिया गया। मंगलवार को सुबह 10 बजे सुरक्षा और खराब मौसम के कारण यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोका गया। बुधवार सुबह मौसम साफ होते ही प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा शुरु कर दी है। सोनप्रयाग से पैदल रास्ते से यात्रियों को धाम रवाना किया गया। साथ ही हेलीकॉप्टर सेवा भी सुचारू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने यहां पूजा अर्चना कर बाबा केदार का आशीवार्द लिया। केदारनाथ धाम के लिए सुबह आठ से यात्रियों को भेजा जाना शुरू कर दिया था। सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम 7220 और गौरीकुंड से 7800 तीर्थयात्रियों को भेजा गया। प्रशासन यात्रा पड़ावों पर यात्रियों की नियमित निगरानी कर रहा है। इससे पहले मंगलवार को केदारनाथ में सात घंटे तक हुई बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश के चलते यात्रा रोक दी गई थी। इधर सोशल मीडिया में केदारनाथ के पैदल मार्ग में जाम जैसे हालात पैदा होने की खबरें वायरल होती रही।
उत्तरकाशी में भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने यमुनोत्री धाम की यात्रा रोक दी थी। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों को साढ़े 12 बजे बाद जानकीचट्टी में ही रोक दिया। जो कि बुधवार को सुचारू रुप से शुरू कर दी गई।
10 लाख के करीब पहुंची श्रद्धालुओं का आंकड़ा
उत्तराखंड में मौसम 25 मई को साफ हो गया है। चार धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 10 लाख के करीब पहुंच चुकी है। केदारनाथ और बद्रीनाथ दोनों ही धामों में यात्रियों का आंकड़ा 3 लाख के पार हो चुका है। इधर चार धाम यात्रा में मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा 69 तक पहुंच गया है। चार धाम में अब तक मारे गए 69 लोगों में 21 महिलाएं और 48 पुरुष शामिल हैं। केदारनाथ में सबसे ज़्यादा 35 यात्रियों की मौत हुई है। इसके बाद यमुनोत्री में 19, बद्रीनाथ में 11 और गंगोत्री में 4 श्रद्धालुओं की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+