Chardham Yatra 2025: रजिस्ट्रेशन जल्द होंगे शुरू,VIP दर्शन ​का क्या,तीर्थ पुरोहितों ने किस बात पर जताई नाराजगी

Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस बार 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। जिसको लेकर शासन स्तर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऋषिकेश में यात्रा ट्रांजिट कैंप में मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में यात्रा से जुड़े सात जिलों के अधिकारियों और तीर्थपुरोहितों के साथ यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई।​

जिसमें बेहतर यात्रा प्रबंधन और अन्य जरुरी बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में रजिस्ट्रेशन, वीआईपी दर्शन और यातायात प्रबंधन को लेकर निर्णय लिया गया। बताया गया कि चारधाम यात्रा 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अगले हफ्ते से शुरू करने पर सहमति बनी है।

Chardham Yatra 2025 kedarnath Registration Start what VIP darshan pilgrimage priests displeasure

इसके साथ ही इस बार 60% रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और 40% ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे। इसके अलावा यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जगह जगह पर होल्डिंग प्वाइंट बनाने की बात भी सामने आई। यहां यात्रियों के रूकने और ठहरने समेत सारी सुविधाएं की जाएंगी। आनलाइन रजिस्ट्रेशन अगले सप्ताह से शुरू होंगे। जिसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर ​ही किया जा सकेगा।

मंडलायुक्त ने आपसी समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि एक केंद्र में भीड़ बढ़ने का आकलन समय पर कर लिया जाए। वहां भीड़ बढ़ने पर पीछे के होल्डिंग प्वाइंट पर यात्रियों को रोका जाए। सहमति के आधार पर अगले सप्ताह से आनलाइन रजिस्ट्रेशन खोल दिए जाएंगे। इससे यात्रा शुरू होने से पहले यह अंदाजा भी लग जाएगा कि कितने तीर्थयात्री इस बार धामों में आ रहे हैं।

यात्रा के शुरूआती एक माह में वीआइपी प्रोटोकाल के अनुसार किसी को भी दर्शन नहीं कराए जाएंगे। कोई वीआइपी अगर सामान्य यात्री की तरह दर्शन करना चाहता है तो वह कर सकता है। लेकिन उसे गनर, स्काट और मंदिर में प्रवेश के लिए अलग से सुविधा नहीं होगी। तीर्थपुरोहितों ने केदारनाथ में हेली सेवा से आने वाले यात्रियों के वीआइपी दर्शन पर सवाल उठाए।

तीर्थपुरोहितों ने धामों में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के औचित्य पर भी सवाल उठाए। दर्शन के लिए टोकन की व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 30 अप्रैल को खुलेंगे। इसी दिन यात्रा शुरू होगी। बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 26 जनवरी को महाशिवरात्रि के दिन तय होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+