उत्तराखंड में चार धाम यात्रा में बना ​एक नया रिकॉर्ड, यात्रा को 4 माह शेष, टूट सकते हैं कई रिकॉर्ड

पंजीकरण कराने वाले यात्रियों का आंकड़ा 35.5 लाख पहुंचा

देहरादून, 8 जुलाई। उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा में ​एक नया रिकॉर्ड बन गया है। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 35.5 लाख पहुंच चुका है। इसमें 26 लाख से अधिक श्रद्धालु बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में दर्शन कर चुके हैं। 2019 में चारधाम यात्रा में 34 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के आने से रिकॉर्ड बना था। इसके बाद दो साल 2020 व 2021 में कोविड महामारी के कारण चारधाम यात्रा बाधित रही। अब 2 माह में ही चारधाम यात्रा में रिेकॉर्ड बन गया है।

2 माह में ही बन गए रिकॉर्ड

2 माह में ही बन गए रिकॉर्ड

चारधाम यात्रा 3 मई से शुरू हुई थी। 3 मई को गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट खुले थे, 6 मई को केदारनाथ व 8 मई को बद्रीनाथ के कपाट के साथ ही चारधाम यात्रा सुचारू रुप से शुरू हुई थी। अब तक करीब 2 माह में ही 26 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। जबकि 35.5 लाख रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। राज्य सरकार को ये आंकड़ा 40 लाख क्रॉस होने की उम्मीद है। जो कि अब तक का नया रिकॉर्ड बन जाएगा। चारधाम यात्रा अब भी 4 माह बचे हुए हैं।

केदारनाथ में भी पहुंचे रिकॉर्ड यात्री

केदारनाथ में भी पहुंचे रिकॉर्ड यात्री

बाबा केदार के कपाट को खुले दो महीने का समय पूरा हो चुका है। अब तक बाबा केदार के धाम रिकॉर्ड यात्री पहुंच चुके हैं। दो महीनों में पौन नौ लाख तीर्थयात्री बाबा के दर्शन कर चुके हैं। केदानाथ यात्रा के इतिहास में पिछले किसी भी यात्रा वर्ष में पूरे सीज़न में 10 लाख से ज्यादा श्रदालु केदारनाथ धाम नहीं पहुंचे, लेकिन इस बार 2 महीनों की यात्रा में 6 जुलाई तक यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 8,74,312 रही। अभी 3 से 4 माह यात्रा बची ​हुई है। ऐसे में सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं। इसके साथ ही सबसे ज्यादा मौत का आंकड़ा भी केदारनाथ का ही है। अब तक की चार धाम यात्रा में केदारनाथ में सबसे ज़्यादा 111 श्रद्धालुओं की मौत हुई।

2 माह में यात्रा रही सुर्खियों में

2 माह में यात्रा रही सुर्खियों में

इस बार चारधाम यात्रा को लेकर कई तरह के खबरें भी लगातार चर्चा में रही। सबसे ज्यादा खबरें केदारनाथ को लेकर आई, केदारनाथ हेली सर्विस के नाम पर कई तरह के फर्जीवाड़े आए। जिसमें एसटीएफ ने कार्रवाई भी की। इसी तरह केदारनाथ में कुत्ता ले जाने और दर्शन कराने पर भी सोशल मीडिया में जमकर विवाद भी ​हुआ। हाल ही में गर्भ गृह के दर्शन की अनुमति मिलने के बाद वीडियो वायरल होने से भी मंदिर समिति को कदम उठाना पड़ा। इसकी भी जांच हो रही है।

मंदिर परिसर में दरार की खबर वायरल

मंदिर परिसर में दरार की खबर वायरल

केदारनाथ के अलावा बद्रीनाथ मंदिर की दीवार पर दरार आने की खबर भी जमकर वायरल हुई। हालांकि मंदिर समिति ने इसका खंडन किया औ एएसआई से इसकी मरम्मत कराने की बात की। हादसे की बात करें तो 2 माह में सबसे बड़ा हादसा यमुनोत्री हाईवे पर हुआ जब​ मध्य प्रदेश के 26 लोगों की एक बस हादसे में जान चली गई।

जानवरों की मौत भी बनी सुर्खियां

जानवरों की मौत भी बनी सुर्खियां

इसके साथ ही केदारनाथ में एक कंडी से गिरकर 5 साल की बच्चे की मौत हो गई। जो कि अब तक का पहला ऐसा हादसा माना गया है। इसके साथ ही केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जानवरों की मौत ने भी पूरे 2 माह तक सरकार के लिए कई तरह की चुनौती खड़ी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+