Char Dham Yatra Update: बदरीनाथ-यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ों से आई आफत, जानिए कैसा है उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड में भारी बारिश जारी है, जिससे चार धाम यात्रा बाधित हो रही है। इस बीच बदरीनाथ और यमुनोत्री यात्रा मार्ग बंद होने से यात्रा बंद है। जबकि केदारनाथ और गंगोत्री यात्रा सुचारू रूप से चल रही है।
उत्तराखंड में भारी बारिश जारी है, जिससे चार धाम यात्रा बाधित हो रही है। इस बीच बदरीनाथ और यमुनोत्री यात्रा मार्ग बंद होने से यात्रा बंद है। जबकि केदारनाथ और गंगोत्री यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। बदरीनाथ हाईवे पागलनाला व टंगणी बेलाकुची के पास अवरूद्ध बद्रीनाथ हाईवे यातायात के लिए खुल गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग बद्रीनाथ पर पीपलकोटी के पास मलबा आने के कारण सड़क मार्ग अवरूद्ध है।

उत्तराखंड के कई जिलों में अभी भी बारिश का क्रम जारी है। जो कि आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। हालांकि शनिवार को दोपहर तक देहरादून समेत कई जिलों में धूप खिली रही। लेकिन चार धाम यात्रा मार्गों पर पहाड़ों से भूस्खलन जारी है, जिससे यात्रा कई बार बाधित हो रही है। उत्तरकाशी के पौरी तहसील के चामी गांव के पास शनिवार को मलबा गिरने से यमुनोत्री राजमार्ग संख्या 123 अवरुद्ध है।
अधिकारियों के अनुसार, दर्जनों वाहन सड़क के दोनों ओर फंसे रह गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, उत्तरकाशी, देवेन्द्र पटवाल ने कहा कि यमुनोत्री राजमार्ग 123 चामी के पास भारी मलबा आने के कारण अवरुद्ध हो गया है। जिससे यमुनोत्री यात्रा मार्ग बंद है। प्रदेशभर में कई सड़कें अवरुद्ध हैं और भूस्खलन के कारण बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए हैं। राज्य प्रशासन के समन्वय से बचाव और राहत कार्य के लिए बाढ़ प्रभावित राज्यों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। उत्तराखंड में 10 टीमें तैनात की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications