Char dham yatra की कर रहे हैं प्लानिंग, ये जानना है जरूरी, बदरीनाथ-केदारनाथ के स्लॉट बुक, जानिए क्या है विकल्प
Char dham yatra अगर आप चार धाम यात्रा को लेकर प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए मई माह में ऑनलाइन पंजीकरण के स्लॉट फुल हो गए हैं। गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए पंजीकरण उपलब्ध हैं।
अगर केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो ऑफलाइन पंजीकरण का विकल्प बचा है। इसके लिए 28 अप्रैल को सुबह सात बजे से पंजीकरण काउंटर खुलेंगे। इसके लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर, हरबर्टपुर में 65 पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे।

ऋषिकेश में 30, हरिद्वार में 20, हरबर्टपुर में 15 पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे। समूह में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का ठहरने वाले स्थान पर ही पंजीकरण होगा। इस बार 60 प्रतिशत ऑनलाइन न व 40 प्रतिशत ऑफ़लाइन व्यवस्था के तहत पंजीकरण होंगे।चारधाम यात्रा के लिए अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं।
केदारनाथ के लिए 6.82 लाख, बदरीनाथ के लिए 6.01 लाख, गंगोत्री के लिए 3.55 लाख, यमुनोत्री के लिए 3.24 लाख, हेमकुंड साहिब के 34633 तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। इस बार ऑनलाइन से आधार आधारित 60 प्रतिशत पंजीकरण किए जा रहे हैं। लेकिन स्लॉट उपलब्ध न होने से प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।
जिन तीर्थयात्रियों को मई में ऑनलाइन पंजीकरण उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, उनके पास ऑफलाइन पंजीकरण का विकल्प ही रह गया है। इसके लिए 28 अप्रैल को सुबह सात बजे से पंजीकरण काउंटर खुलेंगे। चार धाम यात्रा 30 अप्रैल को शुरू हो रही है। गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे।
इसके बाद दो मई को केदारनाथ व 4 मई को बदरीनाथ के कपाट खुलेंगे। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों में सबसे ज्यादा उत्साह है। दोनों धामों की मई माह में यात्रा करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण स्लॉट फुल हो चुके हैं। हालांकि प्रदेश सरकार ने देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।












Click it and Unblock the Notifications