उत्तराखंड न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

Kedarnath केदारनाथ में बना इस बार एक और अनोखा रिकॉर्ड, हवाई यात्रा से इतने लोगों ने किए बाबा केदार के दर्शन

डेढ़ लाख के करीब यात्री हेलीकॉप्टर के जरिए केदारनाथ पहुंचे

Google Oneindia News

चारधाम यात्रा ने इस बार कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसी तरह बाबा केदार के धाम पहुंचने वाले यात्रियों का आंकड़ा 15 लाख को पार कर गया, वहीं इनमें से करीब डेढ़ लाख के करीब यात्री हेलीकॉप्टर के जरिए केदारनाथ पहुंचे हैं। केदारनाथ में 16 किमी की पैदल चढ़ाई है। जिससे बचने के लिए लाखों लोग हेली सेवाओं को चुनते हैं। हालांकि हेली सेवाओं के लिए टिकटों की भी मारामारी रहती है। केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 6 मई को खुले और तब से ही बड़ी संख्या में हर दिन यात्री हेली सेवाओं के जरिए केदारनाथ पहुंचे। हेली सेवाओं की बढ़ती डिमांड को देखते हुए केदारघाटी में लगातार हेलीपैड की संख्या भी बढ़ रही है।

char dham yatra Kedarnath record visited Baba Kedar air travel helicopter pilgrims

हेली सेवाओं के लिए नौ कंपनियों के साथ 3 साल का अनुबंध भी पूरा

27 अक्टूबर को भैया दूज पर बाबा केदार के कपाट बंद हो गए हैं। इस बार यात्रा सीजन में हेली सेवाओं के लिए नौ कंपनियों के साथ 3 साल का अनुबंध भी पूरा हो गया है। समिति के रिकॉर्ड के अनुसार इस बार यात्रा सीजन में 24 अक्टूबर तक केदारनाथ में 15.55 लाख तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए। इनमें डेढ़ लाख से अधिक यात्री खेली सेवा से केदारनाथ पहुंचे। 2020 में यूकाडा ने गुप्तकाशी, सिरसी, और फाटा से हेली सेवा संचालन के लिए 9 कंपनियों के साथ 3 साल का अनुबंध किया था। कोविड के कारण 2020, 2021 सेवा नहीं चल पाएगी। इस बार 6 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही हेली सेवा की सबसे ज्यादा डिमांड रही। हालांकि कपाट बंद होने से कुछ दिनों पहले मंगलवार 18 अक्टूबर को केदारनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के गरुड़चट्टी में क्रैश होने के कारण सात लोगों की मौत का दुखद हादसा भी हेली सेवा पर सवाल खड़े कर गया। प्रथम दृष्टया हेलीकॉप्टर क्रैश का कारण अचानक मौसम खराब होना बताया गया है। इस हादसे में मुंबई के पायलट के साथ ही गुजरात और तमिलनाडु के तीन.तीन तीर्थयात्रियों की मौत हुई।

ये भी पढ़ें-Uttarakhand केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद, इस दिन विराजमान होंगे अपने शीतकालीन पूजा गद्दीस्थलये भी पढ़ें-Uttarakhand केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद, इस दिन विराजमान होंगे अपने शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल

English summary
Kedarnath Another unique record made in Kedarnath this time, so many people visited Baba Kedar through air travel, pilgrims visited
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X