Char dham yatra हो गया ऐलान कब बंद होंगे चारों धाम के कपाट,दशहरे पर तय हुआ बदरीनाथ के कपाट बंद होने की तिथि

Char dham yatra news: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध चार धाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय हो गई हैं। आज दशहरे पर यमुनोत्री व बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि का ऐलान हो गया है। यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर 3 नवंबर व बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे।

भगवान मदमहेश्वर के कपाट 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बन्द हो जाएंगे। बदरीनाथ धाम में पौराणिक काल से चली आ रही परंपराओं के अनुसार हर साल कपाट बंद होने की तिथि विजयदशमी पर्व पर घोषित की जाती है। ​

Char Dham Yatra announced when will doors closed date closing doors badrinath decided on Dussehra

बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे। पंचांग गणना के बाद कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा की गई। बदरीनाथ के मुख्य पुजारी (रावल) अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्यगण, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी की उपस्थिति में कार्यक्रम तय हुआ।

17 नवंबर को कपाट बंद होंगे

बदरीनाथ के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट पंचांगगणना कर कपाट बंद होने की तिथि तय की। बताया कि 17 नवंबर को रात 9 बजकर सात मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर तीन नवंबर को 12 बजकर 5 मिनट पर बंद होंगे।

गंगोत्री व केदारनाथ के कपाट बंद होने की तिथि

गंगोत्री व केदारनाथ के कपाट बंद होने की तिथि का पहले ही ऐलान हो चुका है। मां भगवती गंगे के कपाट गंगोत्री धाम में शीतकाल के लिए 2 नवंबर को 12:14 पर अभिजीत मुहूर्त में बंद कर दिए जाएंगे। मां भगवती गंगे के डोली गंगोत्री से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम भगवती मंदिर मारकंडे के पास निवास करेगी और 3 नवंबर को मां भगवती गंगे की डोली मुखवा में शीतकालीन प्रवास में विराजमान हो जाएगी।

बाबा केदार के कपाट भाईदूज के दिन बंद

शीतकाल के लिए बाबा केदार के कपाट 3 नवंबर, को भाईदूज के दिन प्रातः 8 बजकर 30 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। अगले 6 माह बाबा केदार के दर्शन शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होंगे। केदारनाथ भगवान की चल-विग्रह डोली यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 3 नवंबर को चल-विग्रह डोली केदारनाथ मंदिर से प्रातः 8:30 बजे प्रस्थान होगी। इसके बाद रात में विश्राम के लिए रामपुर पहुंचेगी। इस तरह अब शीतकाल में शीतकालीन गद्दीस्थल में ही दर्शन होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+