Char Dham Yatra 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कैसे और कहां करें आवेदन, इस बार क्या बदले नियम
Char Dham Yatra 2026 Registration Begins उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन पंजीकरण पर्यटन विभाग की वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए आसानी से की जा सकती है। ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा 17 अप्रैल से शुरू की जाएगी।।
श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 0135-1364 भी जारी किया है, जो चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगा। इस नंबर के जरिए यात्रा से जुड़ी जानकारी, पंजीकरण प्रक्रिया और अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

भारतीय नागरिकों को पंजीकरण की सुविधा के लिए आधार कार्ड से पंजीकरण की सुविधा दी गई है,जबकि विदेशी नागरिकों को ई-मेल आईडी के जरिए पंजीकरण करना होगा। पर्यटन विभाग की वेबसाइट और मोबाइल एप दोनों में से किसी भी विकल्प के जरिए रिजस्ट्रेशन किया जा सकता है।
बता दें कि इस बार चार धाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुलेंगे। 22 अप्रैल को केदारनाथ व 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण करना अनिवार्य किया गया है। 17 अप्रैल को ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए जाएंगे। ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश, ऋषिकुल मैदान हरिद्वार, विकासनगर में पंजीकरण काउंटर खुलेंगे।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन?
- पहले मोबाइल नंबर और OTP का उपयोग करके पोर्टल पर साइन अप करें। इसके बाद व्यक्तिगत विवरण नाम, उम्र, लिंग, पता, और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- फिर पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, या पासपोर्ट) और फोटो अपलोड करना होगा।
- यात्रा के गंतव्य, यात्रा की तिथियां, और आने-जाने का तरीका (सड़क, हेलीकॉप्टर) चुनन है।
- 50 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों के लिए फिटनेस की जानकारी या प्रमाण पत्र की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि चिकित्सा जांच पॉइंट्स होते हैं।
जरुरी बातें-
- छह मार्च से पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in व मोबाइल एप tourist care uttarakhand पर पंजीकरण कर सकते हैं।
- भारतीय नागरिक आधार कार्ड से पंजीकरण करेंगे।
- विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
- यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले 17 अप्रैल को ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए जाएंगे।
- ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश, ऋषिकुल मैदान हरिद्वार, विकासनगर में पंजीकरण काउंटर खुलेंगे।
- श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रोल फ्री नंबर 0135-1364 पर चौबीस घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications