Char Dham Yatra 2026 बद्रीनाथ के 23 अप्रैल को सुबह 6.15 पर खुलेंगे कपाट, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री कब?
Char Dham Yatra 2026 उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का ऐलान हो गया है। बसंत पंचमी पर बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि नरेंद्र नगर राज दरबार में तय की गई।
इस वर्ष 23 अप्रैल को सुबह 6.15 पर बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि 18 मई को दोपहर 12:57 खुलेंगे चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। बता दें कि परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीय यानि 19 अप्रैल को गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे।

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि पर तय होगी। गौर हो कि परंपराक के अनुसार बैकुंठ धाम बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर तय होती है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की देखरेख में टिहरी के नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राज दरबार में महाराजा मनुजयेंद्र शाह की जन्म कुंडली देखकर राजपुरोहित तिथि का ऐलान करते हैं।
आज बसंत पंचमी पर सुबह साढ़े दस बजे से बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए धार्मिक समारोह शुरू हुआ। जिसमें इस यात्रा वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई। जिसमें इस वर्ष 23 अप्रैल को सुबह 6.15 पर बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने का शुभ मूर्हुत तय हुआ। बद्रीनाथ के साथ-साथ केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तारीखें भी धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से तय की जाती है।
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा महाशिवरात्रि के अवसर पर की जाती है। जो कि रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में विशेष पूजा और पंचांग गणना की जाती है। इसके अलावा द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि वैशाखी पर्व पर तय की जाएगी। इस बार चार धाम यात्रा 19 अप्रैल को शुरू हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications