Char Dham Yatra 2025 आज से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, कहां-कहां मिलेगी सुविधा, 22 लाख पहुंचा अब तक पंजीकरण
Char Dham Yatra 2025 चार धाम यात्रा 2025 के लिए आज से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर, विकासनगर में सुबह सात बजे से पंजीकरण काउंटर खुल गए हैैं। अब तक ऑनलाइन के माध्यम से 22 लाख तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं।
इस बार 60 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन के माध्यम से किए गए। सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन करने की व्यवस्था की है। ऋषिकेश में 30, हरिद्वार में 20, हरबर्टपुर व विकासनगर में 15 पंंजीकरण काउंटर बनाए गए। जहां पर तीर्थयात्री यात्रा का पंजीकरण कर सकते हैं।

चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से हो रही है। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि दो मई को केदारनाथ व चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने चारधाम यात्रा हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा को लेकर श्रृद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अभी तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा हेतु अपना ऑनलाईन पंजीकरण करवा चुके हैं। जिसमें 185 देशों के 25 हजार से अधिक विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हैं।
पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्गों पर यातायात प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए जनपद उत्तरकाशी पुलिस को 10 नई मोटरसाईकिले दी गयी है। जोकि गंगनानी से डबरानी, डबरानी से सुक्की, झाला से हर्षिल, धराली से भैरोंघाटी, सिलक्यारा से राड़ी टॉप, राड़ी टॉप से औरछा, बड़कोट से दोबाटा, पालीगाड़ से स्यानाचटटी, स्याना से रानाचट्टी, राना चटट् से हनुमान चट्टी तथा हनुमान चट्टी से जानकी चट्टी-खरसाली तक संवेदनशील संकरे मार्गों पर निरंतर गस्त करेंगी।
यात्रियों की सुविधा और हेलीकॉप्टर बुकिंग में उन्हें कोई परेशानी ना हो इसे देखते हुए हैली टिकटों की कालाबाजारी रोकने और यात्रा रोड पर उल्टे-सीधे पार्किग शुल्क की वसूली को देखते हुए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन पंजीकरण, मोबाइल ऐप से पंजीकरण के साथ-साथ इस वर्ष आधार नंबर से भी पंजीकरण की सुविधा प्रदान की गई है। ऑफलाईन रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल, 2025 से प्रारम्भ कर दिये जायेंगे। ऑफ लाईन रजिस्ट्रेशन 04 जगहों पर होंगें। जिनमें हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर तथा हरबर्टपुर शामिल हैं।
कहां कितने ऑनलाइन पंजीकरण संख्या
- केदारनाथ 7,30951
- बदरीनाथ 6,50,184
- गंगोत्री 3,82,881
- यमुनोत्री 3,51,708
- हेमकुंड साहिब 39185












Click it and Unblock the Notifications