Char Dham Yatra 2025: स्लॉट मैनेजमेंट सिस्टम होगा बेहतर, जानिए धामों में टोकन​ सिस्टम को लेकर क्या है तैयारी

Char Dham Yatra 2025 को लेकर अब काउंटडाउन शुरू हो गया है। 30 अप्रैल से यात्रा शुरू होगी। अब तक 17 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण करा लिए हैं। सरकार को उम्मीद है कि इस बार अधिक संख्या में यात्री दर्शन के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में यात्रा के दौरान पूरे सिस्टम को सही तरह से संचालन की चुनौती भी है।

जिसके लिए राज्य सरकार बेहतर मेनेजमेंट पर काम कर रही है। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इस बार टोकन सिस्टम को प्रभावी तरीके से लागू करने की दिशा में काम हो रहा है। जिससे केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन हो जाए। यात्रियों को घंटे लाइन में लगकर इंतजार न करना पड़े।

Char Dham Yatra 2025 kedarnath badrinath gangotri yamuntri Slot management know what token system

धाम में पहुंचने पर तीर्थयात्रियों को टोकन दिया जाएगा। जिसमें दर्शन करने का समय निर्धारित होगा। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने पिछले साल चार धाम यात्रा में टोकन सिस्टम को लागू किया। था। लेकिन पिछले साल इस बार ज्यादा काम नहीं हो पाया और इसका असर भी नहीं दिखा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम में दर्शन के लिए स्लॉट मैनेजमेंट सिस्टम को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं।

Char Dham Yatra news

चार धाम यात्रा के दौरान कई बार एक दिन में ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे धाम में सिस्टम गड़बड़ा जाता है। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ता है। अब टोकन सिस्टम अगर सही से काम करे तो श्रद्धालु को धाम पर पहुंचते ही टोकन मिल जाए जिस पर दर्शन का टाइम लिखा हो तो भीड़ प्रबंधन को पटरी पर लाया जा सकता है। इसके लिए टोकन सिस्टम पर पर्यटन विभाग और मंदिर समितियों को बेहतर तरीके से काम करना होगा।

kedarnath

चारधाम यात्रा पर आने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। जब तीर्थयात्री धाम में पहुंचेगा तो उसे यात्रा पंजीकरण दिखाने पर टोकन मिलेगा। जिसमें दर्शन करने का समय दिया जाएगा। चारधाम यात्रा पर आने के लिए अब तक पंजीकरण का आंकड़ा 17 लाख पार कर चुका है। इसमें केदारनाथ धाम के लिए 5.73 लाख, बदरीनाथ धाम के लिए 5.04 लाख, गंगोत्री के लिए 3.01 लाख, यमुनोत्री के लिए 2.78 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+