Char dham yatra 2024: मई में शुरू होगी यात्रा,जानिए कब से होंगे पंजीकरण,जीएमवीएन देने जा रहा ये खास सुविधा
चार धाम यात्रा 2024 को लेकर सरकार की तैयारियां जोरो पर हैं। बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का ऐलान हो चुका है। गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट की तारीख भी अप्रैल में सामने आ जाएगी। मई में चारों धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा शुरू हो जाएगी। यात्रा के लिए मार्च के अंतिम सप्ताह से ही ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे। जिसकी तैयारियों में पर्यटन परिषद जुट गया है।

विश्व प्रसिद्ध चार धाम के कपाट मई में खुलने के साथ ही यात्रा का श्रीगणेश होगा। इस बार यात्रा ओर तेजी से रफ्तार पकड़ेगी। ऐसे में कई रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद जताई जा रही है। केदारनाथ के कपाट 10 मई व बदरीनाथ के कपाट 12 मई को खुलेंगे। इनकी तिथियों का ऐलान हो गया।
अब गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट की तिथि घोषित होनी है। परंपरा के अनुसार कपाट अक्षय तृतीया को खुलते हैं। जो कि 10 मई को है। ऐसे में गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट 10 मई को ही खुलेंगे। जिसके बाद यात्रा का संचालन शुरू हो जाएगा।
सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण करना होता है। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप और अन्य स्थानों पर 15 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो सकते हैंं। इसके लिए पर्यटन विकास की एजेंसी को दो दिन ऑफलाइन पंजीकरण का ट्रायल करना है।
चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओंं को गढ़वाल मंडल विकास एक नई सुविधा देने जा रहा है। यात्री गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की वेबसाइट पर कैब बुक भी कर सकेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से ट्रेवल एजेंसियों को आमंत्रित किया गया है। अभी तक निगम की वेबसाइट पर सिर्फ गेस्ट हाउस और होटल बुकिंग की सुविधा मिलती है। जीएमवीएन की वेबसाइट पर कैब बुकिंग करने पर अन्य ट्रेवल कंपनियों की तर्ज पर लोकेशन पर कैब पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications