Char Dham Yatra 2024: कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन और कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट, जानिए सबकुछ

चार धाम यात्रा 2024 को लेकर राज्य सरकार की ओर से अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार यात्रा मई में शुरू होगी। लेकिन रजिस्ट्रेशन मार्च से शुरू हो जाएंगे। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि व मुहुर्त तय हो चुका है। अब महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहुर्त तय होगा। इसके बाद चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जाएंगे।

 Char Dham Yatra 2024 When registrations start kedarnath badrinath gangotri yamunotri doors open

इस बार भी यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रहेगा। जो कि पर्यटन विभाग की मॉनिटरिंग में होगा। जिस तरह इस बार 50 लाख का आंकड़ा पार हुआ, इस बार यात्रियों का आंकड़ा ओर अधिक रहने का अनुमान जताया जा रहा है।

इस बीच चारधाम यात्रा की तैयारी के लिए पर्यटन विभाग अवस्थापना के विकास के लिए बजट पर भी काम शुरू हो चुका है। जिससे केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों को बेहतर व्यवस्थाएं देने पर खर्च किया जा सके। सरकार की ओर से इस बार यात्रा को ओर बेहतर बनाने के लिए कुछ नए नियमों पर भी काम किया जा रहा है।

चार धाम यात्रा 2024 के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच बसंत पंचमी पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का ऐलान हो गया है। इस बार बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहुर्त में सुबह 6 बजे खुलेंगे। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व तिल का तेल पिरोने के बाद गाडूघड़ा नरेंद्रनगर राजदरबार से डिम्मर होते हुए श्री नृसिंह मंदिर, योग बदरी पांडुकेश्वर से श्री बदरीनाथ धाम पहुंचाया जाएगा।

कपाट खुलने के बाद यह तेल-कलश भगवान बदरी विशाल के नित्य अभिषेक के लिए प्रयोग में लाया जाएगा। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का ऐलान होने के बाद अब केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शुक्रवार आठ मार्च शिवरात्रि के अवसर पर पंच केदार गद्दस्थल ओकारेश्वर मंदिर उखीमठ, रूद्रप्रयाग में पंचांग गणना पश्चात तय होगी।

इसी दिन केदारनाथ भगवान के पंचमुखी भोगमूर्ति के केदारनाथ धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हो जाएगा। साथ ही अक्षय तृतीया इस बार 10 मई को है। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को खुलते हैं। जिसकी अप्रैल में शुभ मूहूर्त की घोषणा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+