Char dham yatra 2024: हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के साथ स्वागत, केदारनाथ के कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू

चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का इस बार ​हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस दिन धामों के कपाट खुलेंगे, उस दिन हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जायेगी।

उत्तराखण्ड मेजवान है तथा हमारा दायित्व बनता है कि पिछले वर्ष की चारधाम यात्रा के अनुभवों से सीख लेकर इस यात्रा को और अच्छा करें। यह यात्रा किसी व्यक्ति की न होकर पूरे देश की यात्रा है।

Char Dham Yatra 2024 Welcome with flower shower helicopter process of opening the doors of Kedarnath begins

चार धाम यात्रा 10 मई को शुरू हो रही है। 10 मई को केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट खुल रहे हैं। जबकि 12 मई को बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया रविवार को ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गई है।

धाम के लिए शिवशंकर लिंग को मुख्य पुजारी का दायित्व सौंपा गया है। सोमवार को बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव मूर्ति डोली में विराजमान होकर ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ धाम के लिए रवाना होगी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति भी धाम के कपाट खोलने की तैयारियों में जुट गई है।

छह मई को पूजा-अर्चना के बाद बाबा केदार की उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। सात मई को डोली फाटा, आठ मई को गौरीकुंड स्थित गौरा माई मंदिर और नौ मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 10 मई सुबह सात बजे विधि-विधान पूर्वक धाम के कपाट खोले जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा का जिक्र करते हुये कहा कि यात्रा सुगम और सुरक्षित हो इसके लिये पेयजल, परिवहन, विद्युत, स्वास्थ्य, आपदा प्रबन्धन, पुलिस, यातायात, लोक निर्माण आदि विभागों की समीक्षा की है तथा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां आगामी 10 मई तक हर हाल में पूरी हों, जिससे यहां आये श्रद्धालु अच्छा सन्देश लेकर जायें।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा हमारे लिये चुनौती भी है, क्योंकि प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या निरन्तर बढ़ रही है। इस बार भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि जिस दिन धामों के कपाट खुलेंगे, उस दिन हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जायेगी।

उत्तराखण्ड मेजवान है तथा हमारा दायित्व बनता है कि पिछले वर्ष की चारधाम यात्रा के अनुभवों से सीख लेकर इस यात्रा को और अच्छा करें। यह यात्रा किसी व्यक्ति की न होकर पूरे देश की यात्रा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+