Char dham: पर्यटन और परिवहन विभाग ने शुरू की तैयारियां, पंजीकरण के लिए दिया गया ये विकल्प
पर्यटन विभाग इस बार ऑफलाइन के बजाय अपनी वेबसाइट के माध्यम से केवल ऑनलाइन पंजीकरण कराएगा। चारों धाम में यात्रियों की क्षमता के हिसाब से एडवांस पंजीकरण होंगे। पंजीकरण की जांच चारधाम मार्गों पर तीन जगह की जाएगी।

उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा को लेकर पूरी तरह से तैयारियों में जुटी है। इसके लिए गाइडलाइन पर तेजी से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद विभागीय स्तर पर तैयारियां और समीक्षा की जा रही है। चारधाम यात्रा की अहम जिम्मेदारी पर्यटन विभाग पर है। ऐसे में पर्यटन विभाग और परिवहन विभाग ने बैठक कर जरुरी निर्णय लिए। बैठक में पर्यटन विभाग और एनआईसी के अधिकारी भी शामिल हुए।
वेबसाइट के माध्यम से केवल ऑनलाइन पंजीकरण
बैठक में तय किया गया कि पर्यटन विभाग इस बार ऑफलाइन के बजाय अपनी वेबसाइट के माध्यम से केवल ऑनलाइन पंजीकरण कराएगा। चारों धाम में यात्रियों की क्षमता के हिसाब से एडवांस पंजीकरण होंगे। यात्रियों के पंजीकरण की जांच चारधाम मार्गों पर तीन जगह की जाएगी। पंजीकरण की सुविधा पर्यटन विभाग की वेबसाइट, मोबाइल ऐप के माध्यम से दी जाएगी।अगर कोई यात्री पूर्व में पंजीकरण नहीं कर पाएगा तो उसकी मदद को हरिद्वार और ऋषिकेश में अतिरिक्त टीमें तैनात की जाएंगी। पंजीकरण कराने वाले यात्रियों की जांच भी की जाएगी, जिसके लिए बडकोट, गुप्तकाशी और सोनप्रयाग में टीमें तैनात की जाएंगी। बैठक में यह भी तय किया गया है कि पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर ही परिवहन विभाग के ट्रिप कार्ड का लिंक भी दिया जाएगा।
अप्रैल के पहले सप्ताह से ऐप उपलब्ध हो जाएगा
Recommended Video
जैसे ही यात्री यहां पंजीकरण कराएगा तो उसका ट्रिप कार्ड भी यहीं से बन जाएगा। ट्रिप कार्ड ऑनलाइन निकाल सकते हैं। वाहनों के ट्रिप कार्ड से भी यात्रियों के पंजीकरण का पता लगाया जा सकेगा। ट्रिप कार्ड पर्यटन की वेबसाइट पर जाकर सीधे भी बन सकेगा। परिवहन विभाग का एप एक माह में तैयार हो जाएगा। अप्रैल के पहले सप्ताह से यह ऐप गूगल प्ले स्टोर व एप्पल स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा। बता दें कि 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होनी है। गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया पर खुल जाएंगे। हालांकि शुभ मुर्हुत अभी तय नहीं हुआ है। केदारनाथ के कपाट खोलने की तारीख और शुभ मुर्हुत शिवरात्रि पर तय किया जाएगा। बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 7:10 बजे खोले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications