Char dham yatra 2023: रिकॉर्ड ​रजिस्ट्रेशन आंकड़ा 15 लाख पार, हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू

चार धाम यात्रा का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा के लिए अब तक रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 15 लाख पार हो गया है। 22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुल जाएंगे।

Char dham yatra 2023: record registration 15 lakhs, booking of tickets for heli service begins

चार धाम यात्रा का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा के लिए अब तक रिकॉर्ड ​रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। आंकड़ा 15 लाख पार हो गया है। 22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुल जाएंगे। 25 को केदारनाथ व 27 को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने हैं।

केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा 5.41 लाख पंजीकरण
चार धाम यात्रा के लिए अब तक 15.14 लाख से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण करा लिया है। केदारनाथ धाम के लिए सबसे ज्यादा 5.41 लाख, बदरीनाथ के लिए 4.56 लाख, गंगोत्री के लिए 2.77 लाख, यमुनोत्री के लिए 2.40 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। केदारनाथ हेली सेवा के लिए 1 से 7 मई तक की टिकटों की बुकिंग आज से शुरू हो गई है।

बुकिंग पोर्टल खुल चुका है
आईआरसीटीसी का बुकिंग पोर्टल खुल चुका है। पहले चरण में 25 से 30 अप्रैल तक की यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग फुल हो चुकी है। इस बार हेली सेवा के लिए भी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं।

IRCTC की वेबसाइट पर ही टिकट बुक
आईआरसीटीसी की वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर ही हेली सेवा की टिकट बुक हो सकेंगे। 90 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी जबकि इमरजेंसी कोटे के तहत 10 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑफलाइन की जाएगी।

देहरादून से केदारनाथ के लिए सीधी हेली सेवा नहीं
इस बार यात्रियों को देहरादून से केदारनाथ के लिए सीधी हेली सेवा नहीं मिल पाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने देहरादून के सहस्त्रधारा से केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू करने के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन आवेदन नहीं आया। ऐसे में सीधी सेवा का लाभ इस बार यात्री नहीं उठा पाएंगे।

हेली सेवा में तीन-तीन घंटों के चार स्लाट
12 घंटे रोजाना संचालित होने वाली हेली सेवा में तीन-तीन घंटों के चार स्लाट बनाए गए हैं। जिसमें यात्रियों को उनके स्लाट के अनुसार ही सेवा मिलेगी। एक बार में एक व्यक्ति अपनी आईडी से अधिकतम छह सीटों की बुकिंग कर सकेगा, जबकि समूह में यात्रा करने वाले यात्री एक बार में 12 सीट बुक कर सकेंगे। हेली सेवा का टिकट रद्द करने पर भुगतान भी ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा।

केदारनाथ के लिए तीन स्टेशन से हेली सर्विस
केदारनाथ के लिए तीन स्टेशन से हेली सर्विस रहेगी। गुप्तकाशी, फाटा, सिरसी से केदारनाथ। गुप्तकाशी से 3870 एक तरफ और 7740 दोनों तरफ टिकट रहेगा। इसी तरह से 2750 और 5500 जबकि सिरसी से केदारनाथ 2749 और दोनों तरफ 5498 प्रति व्यक्ति टिकट होगा।

चारधाम के लिए 4 तरह से पंजीकरण

Recommended Video

    CharDham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई | वनइंडिया हिंदी
    • वेबसाइट : registrationandtouristcare.uk.gov.in
    • वॉट्सएप : 8394833833 नंबर पर ''''yatra'''' लिखकर भेजें
    • ऐप : touristcareuttarakhand
    • टोल फ्री नंबर : 01351364 (अन्य राज्यों के लिए)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+