Char dham yatra 2023: इस बार बनेगा नया रिकॉर्ड, पंजीकरण खुलते ही इतने रजिस्ट्रेशन और बंपर बुकिंग
चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पहले ही दिन रिकॉर्ड 31 हजार श्रद्धालुओं ने बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। अभी बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए ही रजिस्ट्रेशन खुले हैं।

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। राज्य सरकार इसको लेकर हर मोर्चे पर तैयार नजर आ रही है। इस बार सरकार को पिछले साल के श्रद्धालुओं के रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। जिसकी शुरूआत रजिस्ट्रेशन खुलते ही नजर आ रही है। पहले ही दिन रिकॉर्ड 31 हजार श्रद्धालुओं ने बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।

जीएमवीएन को अब तक 4 करोड़ से अधिक की बुकिग
अभी बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए ही रजिस्ट्रेशन खुले हैं। गंगोत्री व यमुनोत्री के धाम के कपाट खुलने का शुभ मुर्हुत तय न होने के कारण अभी बुकिंग शुरू नहीं हो पाई है। इसके साथ ही चारधाम यात्रा को लेकर इस बार श्रद्धालुओं में किस तरह का उत्साह है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चारधाम में जीएमवीएन के अतिथि गृहों में बंपर बुकिंग आ रही है। जीएमवीएन को अब तक 4 करोड़ से अधिक की बुकिग मिल चुकी है।

4 तरह से पंजीकरण की व्यवस्था
प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी विभागों को समय से अपना होमवर्क तैयार करने के निर्देश देने के साथ-साथ क्लाइमेटेशन और कैरिंग कैपेसिटी का विशेष ध्यान रखा जाएगा। लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे और बीआरओ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि चारधाम रूट की सभी सड़कों को समय से दुरुस्त कर लें। उन्होंने बताया कि इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए 4 तरह से पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।

पर्यटन विभाग का पोर्टल सुबह सात बजे खुला रहेगा
सतपाल महाराज ने बताया कि इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को तो बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुलेंगे जबकि परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पर्यटन विभाग का पोर्टल सुबह सात बजे खुला रहेगा।

कतार प्रबंधन के लिए स्लॉट टोकन व्यवस्था की शुरुआत
चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in या व्हाट्सअप नंबर 8394833833 या टोल फ्री नंबर 1364 के जरिये भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए 4 तरह से पंजीकरण की व्यवस्था की गई है जिसमें ऑनलाइन पंजीकरण, ऐप के माध्यम से पंजीकरण, ऑन कॉल पंजीकरण और व्हाट्सएप के माध्यम से पंजीकरण करवाया जा सकता है। धामों में कतार प्रबंधन के लिए स्लॉट टोकन व्यवस्था की शुरुआत की गई है।

सड़कों की निगरानी के लिए लोक निर्माण विभाग को ऐप बनाने के निर्देश
लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा से पूर्व यात्रा मार्ग की सभी सड़कों के सुधारीकरण, पैच वर्क और गड्ढा मुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग, एनएच और बीआरओ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। सड़कों की निगरानी के लिए लोक निर्माण विभाग को ऐप बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन स्थानों पर अधिकांश मार्ग अवरुद्ध होते हैं ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण कर जेसीबी आदि की तैनाती की व्यवस्था की जाएगी। मार्ग अवरुद्ध होने पर मार्ग खोलने की मशीनें तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। जेसीबी, पोकलैंड मशीन, रिकवरी वैन बुलडोजर की व्यवस्था के साथ-साथ सुपरवाइजर और चालकों के मोबाइल नंबर की उपलब्धता के भी निर्देश दिए गए हैं। यात्रा मार्गो में क्रैश बैरियर तथा साइनेज लगाए जाने की भी व्यवस्था की जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications