Char dham yatra 2023 ने बना दिए गए कीर्तिमान, अब यहां भी बन गया नया रिकॉर्ड
उत्तराखंड में रोजगार की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले चारधाम यात्रा ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने अब तक चारों धाम के दर्शन कर लिए हैं। जबकि अभी भी 20 दिन की यात्रा बची है। इस बार बद्री केदार के साथ ही गंगोत्री व यमुनोत्री में भी रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। गंगोत्री में अब तक 8 लाख जबकि यमुनोत्री में 7 लाख का आंकड़ा पार हो चुका है। जो कि एक नया कीर्तिमान बन गया है।

चार धाम यात्रा इस बार 22 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई थी। हर साल बद्रीनाथ और केदारनाथ में तो रिकॉर्ड बनता है लेकिन इस बार गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या के पुराने सारे रिकॉर्ड टूटे हैं।
2019 में गंगोत्री धाम में 5.30 लाख और यमुनोत्री धाम में 4.66 लाख यात्री पहुंचे थे। जबकि 2022 में गंगोत्री में 6.24 लाख व यमुनोत्री धाम में 4.85 लाख तीर्थयात्री पहुंचे। लेकिन इस बार ये आकंड़ा गंगोत्री में 856041 जबकि यमुनोत्री में 701428 पहुंच गया है। जबकि अब भी यात्रा 20 दिन की बची हुई है। ऐसे में ये आंकड़ा इस बार नया कीर्तिमान स्थापित कर सकता है।
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अबतक 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चार धाम की यात्रा पर पहुंच चुके हैं। पिछले तीन सालों के आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2021 में 5 लाख 18 हजार, जबकि साल 2022 में ये आंकड़ा 46 लाख 27 हजार के पार पहुंचा। इस साल ये आंकड़ा 50 लाख को पार कर चुका है।
उत्तराखंड सरकार ने तीर्थयात्रियों की सुविधाओं में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम भी उठाए हैं, जिसमें चारों धामों में श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण से लेकर दर्शन तक की अलग-अलग व्यवस्था शामिल है। यात्रा के लिए अधिक संख्या में एम्बुलेंस, हेली एम्बुलेंस उपलब्ध करना और डॉक्टरों की एक विशेष टीम का गठन किया गया है। चार धाम तीर्थ स्थलों पर 50 हेल्थ ATM भी स्थापित किए गए जो तीर्थयात्रियों को मेडिसिन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications