Char dham yatra 2023: यात्रा का श्री गणेश, बाबा केदार की उत्सव डोली और की मां गंगा की भोग मूर्ति डोली रवाना
मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंच गई है। मां यमुना की डोली भी यमुनोत्री धाम रवाना हो गई है। के लिए रवाना हो गई। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आज खुलेंगे।

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा का शुक्रवार को श्री गणेश हो गया है। देश के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ की उत्सव डोली गद्दी स्थल ऊखीमठ से केदारनाथ धाम और मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट कल खोले जाएंगे। बाबा केदार के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे।
उत्सव डोली गुप्तकाशी के लिए प्रस्थान
बाबा केदार की उत्सव डोली ने ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में परंपरानुसार पूजा-अर्चना के बाद डोली ने पहले रात्रि पड़ाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी के लिए प्रस्थान कर लिया है। पूजा-अर्चना के बाद डोली के साथ बड़ी संख्या में भक्तों की मौजूदगी में पैदल यात्रा के लिए प्रस्थान किया।
25 अप्रैल, प्रातः 6 बजकर 20 मिनट पर खुलेंगे कपाट
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्सव डोली 22 अप्रैल को फाटा, 23 को गौरीकुंड तथा 24 अप्रैल, 2023 को श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 25 अप्रैल, 2023 को प्रातः 6 बजकर 20 मिनट पर बाबा केदार के कपाट भक्तों के लिए दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इस अवसर पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कल गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे
मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा से मां गंगा की भोगमूर्ति विग्रह डोली में भगवान समेश्वर और अन्य देवडोलियों के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है। आज मां गंगा की विग्रह डोली भैरोंघाटी में भैरो मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। कल 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे।
Recommended Video
खरसाली से मां यमुना की डोली की विदाई शनिवार सुबह 8:25 बजे
शनिवार को गंगोत्री धाम के कपाट 12:35 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि गंगोत्री मंदिर को 11 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है। मां यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरसाली से मां यमुना की डोली की विदाई अक्षय तृतीया पर्व शनिवार को सुबह 8:25 बजे होगी। शनिवार को यमुनोत्री धाम के कपाट कर्क लग्न अभिजीत मुहूर्त, कृतिका नक्षत्र में 12:41 पर खोले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications