Char dham yatra 2023: हेली सर्विस और घोड़े खच्चर, डंडी कंडी के रेट तय, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

केदारनाथ के लिए हेली सर्विस के रेट तय हो गए हैं। अब तक फाटा, सिरसी और गुप्तकाशी से हेली सेवा के छह रूटों का आवंटन किया गया है। यमुनोत्री के पैदल मार्ग मार्ग पर संचालित घोड़े खच्चर और डंडी कंडी का किराया तय किया गया है।

Char dham yatra 2023 kedarnath rates heli service yamunotri horse mule dandi kandi fixed information

अगर आप चारधाम यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की है। चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवा, पैदल मार्ग में घोड़े खच्चर, डंडी कंडी के रेट तय हो गए हैं। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी जारी है।

22 अप्रैल से शुरु हो रही चार धाम यात्रा

22 अप्रैल से शुरु हो रही चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल, केदारनाथ के 25 अप्रैल व बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। इसके साथ ही सबसे महत्वपूर्ण केदारनाथ धाम के लिए हेली सर्विस के रेट तय हो गए हैं। हेली सर्विस गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा का किराया 10 रुपये सस्ता हुआ है। पिछले वर्ष की तुलना में गुप्तकाशी से हेली सेवा के आने-जाने का किराया कम हुआ है। इस बार हेली सेवा से यात्रा करने वाले यात्रियों को दोनों तरफ का किराया 7740 रुपये देना पड़ेगा। जबकि फाटा से 780 रुपये और सिरसी से हेली सेवा के किराये में 818 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

फाटा, सिरसी और गुप्तकाशी से हेली सेवा के छह रूटों का आवंटन

अब तक फाटा, सिरसी और गुप्तकाशी से हेली सेवा के छह रूटों का आवंटन किया गया है। फाटा से केदारनाथ का किराया 5500 रुपए तय हुआ है इसी तरह सिरसी से केदारनाथ का किराया 5498 तय हुआ है। केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ने वेबसाइट लांच कर दी है। इसके लिए heliyatra.irctc.co.in का ट्रायल चल रहा है। हालांकि अभी हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू नहीं हुई है। अप्रैल के पहले सप्ताह तक टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। हेली टिकट के नाम पर ठगी करने वालों से बचाव के लिए हेलीपैड क्षेत्र व टिकट काउंटर क्षेत्र को हैक प्रूफ किया जाएगा। इसके तहत सिर्फ अधिकारिक तौर पर स्वीकृति वेबसाइट से ही टिकट की बुकिंग की जा सकेगी जबकि अन्य वेबसाइट यहां काम नहीं करेंगी।

यमुनोत्री के पैदल मार्ग मार्ग पर घोड़े खच्चर और डंडी कंडी का किराया तय

यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग मार्ग पर संचालित घोड़े खच्चर और डंडी कंडी का किराया जिला पंचायत की और से तय किया गया है। इस बार तीर्थ यात्रियों को घोड़े खच्चर का किराया 2500 रुपए देने होंगे। जो कि पिछले साल से 1100 रुपए ज्यादा है। जबकि डंडी कंडी कि ​लिए 8 हजार रुपए देने होंगे। इससे पहले 6400 रुपए था। प्रीपेड काउंटर से ही दोनों की व्यवस्था होगी।

इस तरह कराएं रजिस्ट्रेशन-
वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऐप touristcareuttrakhand पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। वॉट्सएप के जरिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वॉट्सऐप नंबर 91-8394833833 पर (Yatra टाइप करें)। श्रद्धालु टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Recommended Video

    CharDham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+