Char Dham Yatra 2023: कपाट बंद होने का काउंटडाउन शुरू, इस बार टूटे सारे रिकॉर्ड, केदारनाथ में बना कीर्तिमान

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा के शीतकाल के लिए कपाट बंद होने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 14 नवंबर को गंगोत्री के कपाट बंद होने के साथ ही यात्रा बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जो कि 18 नवंबर को बद्रीनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही सम्पन्न हो जाएगी।

Char Dham Yatra 2023: Countdown to closure of doors begins, this time all records broken, new record made in Kedarnath

चार धाम यात्रा में अभी भी प्रतिदिन 20 हजार से अधिक तीर्थयात्री चारधाम पहुंच रहे हैं। जबकि, बीते वर्षों में शीतकाल में यात्रा को लेकर ऐसा उत्साह नजर नहीं आता था। इस सीजन में चार धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 54 लाख पार कर चुकी है। 10 दिन में आंकड़ा 60 लाख को पार कर सकता है। पिछले वर्ष 46.29 लाख श्रद्धालु चारधाम पहुंचे थे।

शीतकाल के लिए चारों धाम के कपाट बंद होने में हफ्ते से 10 दिन का समय बचा हुआ है। गंगोत्री के कपाट 14, केदारनाथ व यमुनोत्री के कपाट 15 और बद्रीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को बंद किए जाएंगे।
इस वर्ष गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल, केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले गए थे।

अब तक 54 लाख 24 हजार चार सौ तैंतीस श्रद्धालु चारों धाम में दर्शन कर चुके हैं। सबसे अधिक 19.07 लाख यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं, बदरीनाथ धाम में 17.18 लाख यात्री, यमुनोत्री में 7.28 लाख और गंगोत्री में 8.92 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। हेमकुंड साहिब में 1,77,463 श्रद्धालु पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+