उत्तराखंड में भाजपा के बिहार दिवस आयोजन पर बवाल, गरमाई सियासत, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए वजह
BJP's Bihar Day in Uttarakhand: उत्तराखंड में भाजपा बिहार दिवस के अवसर पर पखवाड़े का आयोजन कर रही है। भाजपा ने बिहार दिवस को लेकर कार्यक्रम की प्लानिंग की तैयार की है। खबर सामने आते ही कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है।कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आते ही भाजपा को बिहार दिवस मनाने की याद आ गई है।
भाजपा विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के पहाड़ को लेकर दिए बयान के बाद मचे बवाल से विपक्ष को भाजपा पर हमला बोलने का मौका मिला। जिसके बाद प्रेमचंद अग्रवाल को इस्तीफा तक देना पड़ा। ये बवाल अभी थमा नहीं की, अब उत्तराखंड में बिहार दिवस मनाने को लेकर नया बखेड़ा खड़ा हो गया है।

कांग्रेस का आरोप है कि उत्तराखंड में विकास, रोजगार आदि समस्याओं का कोई हल नजर नहीं आता है। लेकिन भाजपा बिहार दिवस मनाने की बात कर रहा है। बता दें कि नगर निगम चुनाव में ऋषिकेश में बिहार मूल के शंभू पासवान के चुनाव लड़ने के समय से विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। तब भी ये मामला काफी तूल पकड़ चुका है। हालांकि शंभू चुनाव जीत गए। लेकिन बीते दिनों प्रेमचंद के इस्तीफे के बाद से ये मुद्दा फिर गरमाया हुआ है। अब जब भाजपा उत्तराखंड में बिहार दिवस मनाने जा रही है। ये मुद्दा फिर गरमा गया है।
उत्तराखंड भाजपा ने उत्तराखंड में बिहार दिवस के मौके पर पखवाड़ा मनाने की रणनीति तैयार की है। कार्यक्रम का संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश शुक्ला को बनाया गया है। राजेश शुक्ला का कहना है कि उत्तराखंड में रह रहे तमाम बिहार समुदाय के लोगों को एकजुट करते हुए यह कार्यक्रम तैयार किया गया है।
बिहार दिवस मनाने के इस निर्णय पर कांग्रेस समेत कई संगठन खुलकर विरोध में आ गए हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने तंज कसते हुए कहा, क्या बिहार में भी बिहार सरकार या फिर भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड दिवस मनाती है? यह सरकार को बताना चाहिए। ऋषिकेश में बिहार मूल के व्यक्ति को मेयर बनाकर भारतीय जनता पार्टी दिखाना चाहती है कि किस तरह से बिहार के लोगों का वर्चस्व उत्तराखंड में बढ़ रहा है। इसलिए उत्तराखंड में बिहार दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव आते ही भाजपा को बिहार दिवस की याद आ गई।












Click it and Unblock the Notifications