नाबालिग छात्रा का अपहरण करके नशीला पदार्थ सुंघाने व छेड़खानी के मामले में बड़ा खुलासा,सच सामने आया तो उड़े होश
चंपावत में बीते बुधवार को छात्रा का अपहरण करके उसे नशीला पदार्थ सुंघाने और छेड़खानी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले की जब पुलिस ने पड़ताल की तो पूरा मामला झूठा निकला। बालिका (पीड़िता) ने छात्र से पूर्व से जान-पहचान होने और अपनी मर्जी से जाने की बात कही है।
बीते बुधवार को चंपावत के लोहाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूल जा रही 13 साल की नाबालिग छात्रा का अपहरण और उसको नशीले पदार्थ सूंघाकर छेड़खानी करने का मामला सामने आया। मामले में पुलिस ने एक किशोर को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह अल्मोड़ा भेजा है।

मामला 4 सितंबर का बताया जा रहा है, जब पुलिस में एक स्कूली नाबालिग छात्रा को अगवा करने की शिकायत दर्ज कराई गई। परिजनों ने चार युवकों पर घर से स्कूल जाते वक्त नाबालिग छात्रा को नशीला पदार्थ सूघांने और बेहोश होने पर उसे सुनसान जगह ले जाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।
थाना लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा थाना लोहाघाट में आकर लिखित सूचना दी कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बालिका को तीन-चार युवकों द्वारा स्कूल जाते समय नशीला पदार्थ सूंघाकर अपहरण और सुनसान जगह ले जाकर छेड़खानी की गई। पुलिस ने घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
घटना के खुलासा के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया, जिसमें पुलिस द्वारा 40 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मोबाइल सर्विलांस से भी ट्रेस किया गया। इसके बाद पुलिस ने घटना में संलिप्त 15 वर्षीय छात्र को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पूछताछ में छात्र ने अपने बयानों में पीड़िता से पूर्व से जान-पहचान होने और दोनों द्वारा एक साथ स्वयं की मर्जी से जाने संबंधी बयान दिए। पीड़िता द्वारा भी अपने बयानों में छात्र से पूर्व से जान-पहचान होने और उसके घर जाने संबंधित बयान दर्ज कराए गए। जिसके बाद पूरा मामला झूठा निकला।












Click it and Unblock the Notifications