Chamoli Tunnel Accident लोको ट्रेन हादसे के बाद टीएचडीसी ने उठाए ये कदम, जानिए क्या लिया एक्शन
Chamoli Tunnel Accident चमोली में निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टनल में हुए हादसे के बाद टीएचडीसी की ओर से एक्शन लिया गया है। एक लोको वैगन के चालक को बर्खास्त किया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार लोको वैगन खड़ी थी उसका ब्रैक फेल हो गया
जिससे वह अपने स्थान से खिसक गई जिससे कि मजदूरों को लेकर आ रही लोको वैगन इससे टकरा गई। मामले में जांच जारी है। पता चला है कि जो लोको वैगन खड़ी थी उसका चालक मौजूद नहीं था। लोको वैगन के चालक को बर्खास्त कर दिया गया है।

बृहस्पतिवार को टीएचडीसी के कार्यपालक निदेशक कुमार शरद ने मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि पीपलकोटी परियोजना के टीबीएम टनल में मजदूरों को कार्यस्थल तक ले जाने के लिए एक लोको वैगन (बॉक्स) है।
मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक लोको वैगन टनल के बाहर से रात्रि शिफ्ट वाले मजदूरों को लेकर जा रही थी, जिसमें 81 लोग सवार थे। वो वहां खड़ी एक लोको वैगन से टकरा गई। घटना के तुरंत बाद बाहर से दूसरी लोको मंगाई और घायलों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया।
81 में से 76 को अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। पांच का उपचार चल रहा है, जिन्हें भी जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। टीएचडीसी ने घटना को गंभीरता से लिया है, उपचार में जो भी खर्चा होगा उसका ध्यान रखा जाएगा। बताया कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि जो लोको वैगन खड़ी थी उसका ब्रैक फेल हो गया।
जिससे वह अपने स्थान से खिसक गई जिससे कि मजदूरों को लेकर आ रही लोको वैगन इससे टकरा गई। मामले में जांच जारी है। पता चला है कि जो लोको वैगन खड़ी थी उसका चालक मौजूद नहीं था। लोको वैगन के चालक को बर्खास्त कर दिया गया है। सुपरवाइजर की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा मानकों की भी दोबारा जांच की जांच की जा रही है, खामियां पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications