Chamoli news: जोशीमठ के पास हेलंग में बड़ा हादसा, डैम साइट के ऊपर हुआ भूस्खलन, 40 से 50 मजूदर कर रहे थे काम
Chamoli news: उत्तराखंड के चमोली में जोशीमठ के पास हेलंग में बड़ा हादसा हुआ। हेलंग में टीएचडीसी की ओर से निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डेम साइट पर भूस्खलन हो गया। जिससे परियोजना निर्माण कार्य कर रहे 12 लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां रेस्क्यू कर सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। घटना के वक्त साइट पर करीब 50 मजदूर काम कर रहे थे। कुछ लोगों ने भागकर जान बचाई।

चमोली जिले में हेलंग के समीप निर्माणाधीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट साइट की ये घटना है। बताया जा रहा है कि इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूर साइट पर कार्य कर रहे थे। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार साइट पर जहां पर लैंडस्लाइड हुआ वहां पर 50 के करीब मजदूर कार्य कर रहे थे। भूस्खलन का आभास होते ही कुछ कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई।
हेलंग में हुई घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना में 12 लोगों के घायल हुए हैं। 8 लोगों का टीएचडीसी चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को स्वामी विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में उपचार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टीएचडीसी बैराज के पास कंपनी के डैम साइट पर ऊपर से टूटे पहाड़ का मलबा गिर गया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। लैंडस्लाइड में कई मजदूर घायल हो गए। सूचना पर जिला प्रशासन ने रेस्क्यू कार्य चलाया।
जिला प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि आज शनिवार को प्रातः 10:29 बजे डैम साइट हेलंग के पास अचानक भूस्खलन की घटना घटित हुई। उस समय डैम साइट के पास कंपनी के श्रमिक एवं अधिकारी शिफ्ट ड्यूटी पर कार्यरत थे। भूस्खलन होते ही सभी कर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए परियोजना स्थल को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर अपनी जान बचाई।
घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। भागते समय कुछ व्यक्तियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी भेजा गया, जहां तीन लोग पूर्णतः स्वस्थ पाए गए और एक व्यक्ति को श्रीनगर रेफर किया गया है। इसके अतिरिक्त आठ अन्य व्यक्तियों को कंपनी की हेलंग स्थित प्राथमिक चिकित्सा इकाई में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सभी प्रभावित व्यक्ति पूर्णतः सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications