Chamoli news: गोविंद घाट से हेमकुण्ड साहिब और फूलों की घाटी को जोड़ने वाला पुल टूटा, एक की मौत
उत्तराखंड के चमोली में गोविंद घाट से हेमकुण्ड साहिब, और फूलों की घाटी को जोड़ने वाला पुल पहाडी से चटटान टूटने के कारण टूट गया है। जिससे हेमकुण्ड साहिब, फूलों की घाटी के साथ साथ आसपास के ग्रामीणों का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह कट गया है।
पुल हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान जोगिंदर शर्मा (34 साल) पुत्र पारस निवासी सुदामा नगर थाना बेरिया, जिला बेतिया, चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। जोगिंदर यहां कारपेंटर का काम करता था। वह पुलना से गोविंदघाट की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह पुल के पास पहुंचा अचानक भूस्खलन हो गया।

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया गोविंदघाट में हुई घटना के बाद एसडीआरएफ, तहसील प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग के साथ ही सभी विभागों की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। प्रशासन की प्राथमिकता पुलना गांव में निवासरत लोगों को आवश्यक वस्तुओं और अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए अस्थाई पुल निर्माण का काम भी शुरू किया जा रहा है।
चट्टान टूटने से गोविंदघाट में बना मोटर पुल ध्वस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया है। इसके साथ ही पुलना गांव, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। वहीं मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
यह पुल 2015 में बना था। मगर अब इसके टूटने से यात्रा संचालन मुश्किल हो जाएगा। इस पुल पर ग्रामीण आवाजाही करते हैं। पिछले 17 सालों में यहां पर अलकनंदा नदी पर बने पुल तीन बार टूट चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब दस बजे अचानक गोविंदघाट के सामने पहाड़ी से भारी भरकम चट्टान टूटकर सीधे अलकनंदा नदी पर बने सस्पेंशन ब्रिज (केबल के सपोर्ट पर बना पुल) पर गिर गई।
एक झटके में पुल पत्थरों के साथ अलकनंदा नदी में गिर गया। पुल का पुलना की तरफ का हिस्सा नदी में गिर गया जबकि गोविंदघाट की तरफ वाला हिस्सा तिरछा होकर लटक गया। वहीं मलबे में एक व्यक्ति भी दब गया। लोनिवि ने सामान्य आवाजाही के लिए 110 मीटर स्पान के वैली ब्रिज की जरूरत बताई है। इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications