CHAMOLI नंदा देवी नेशनल पार्क के जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए वायुसेना की मदद, हेलीकॉप्टर से बुझेगी आग
CHAMOLI चमोली के नंदा देवी नेशनल पार्क (नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व) के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वायु सेना की मदद ली जाएगी। चमोली में लक्ष्मण गंगा एवं विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी क्षेत्र के सामने वाली पहाड़ियों में बीते कई दिनों से जंगलों में आग धधकती रही।
वन विभाग की ओर से लगातार आग बुझाने के लिए टीमें भेजी जा रही लेकिन खड़े पहाड़,पाला जमने से चुनौतियां खड़ी हुई है। आग पर काबू पाने में विभाग पूरी तरह से फेल हो गया है, भीषण आग को देखते हुए विभाग ने जिला प्रशासन से हेलीकॉप्टर की मांग की गई थी।

भारतीय वायुसेना कमान संभालते हुए एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश करेगी। बुधवार को हेलीकॉप्टर के जरिए हवाई सर्वेक्षण किया गया। आईएएस एमसीसी (इंडियन एयर फोर्स मास्टर कंट्रोल सेंट्रल) ने 'एक्स' पर पोस्ट कर जानकारी दी है।
इंडियन एयर फोर्स मास्टर कंट्रोल सेंट्रल के बताया गया कि, इंडियन एयर फोर्स की ऑपरेशनल तैयारी एक बार फिर तब दिखी, जब इंडियन एयर फोर्स मास्टर कंट्रोल सेंट्रल ने उत्तराखंड के नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व इलाके में जंगल की आग से लड़ने के लिए तेजी से कार्रवाई करने की तैयारी की।
सेंट्रल एयर कमांड के IAF Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर को राज्य सरकार के अनुरोध पर जोशीमठ में आग बुझाने के लिए तैनात किया गया है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर रक्षा और आपदा राहत में इंडियन एयर फोर्स की दोहरी भूमिका को उजागर किया है। एयर फोर्स के साथ हेली सर्वेक्षण किया गया है। 70 से 80 डिग्री खड़ी पहाड़ी होने के कारण वहां पहुंचना मुश्किल है।
लेकिन धीरे-धीरे आग की लपटें कम हो रही हैं। दो दिन में अगर आग कम नहीं हुई तो वायु सेना का MI -17 स्टैंड बाय में रखा हुआ है। फिर वायु सेवा की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जाएगी। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग क्षेत्र में 9 जनवरी से भीषण आग धधक रही है। आग गोविंदघाट के पास भ्यूंडार घाटी के पास लगी है।












Click it and Unblock the Notifications