चमोली हादसा: गोपेश्वर पहुंचे सीएम धामी, पीड़ितों और घायलों से मिले, होमगार्ड्स के जवानों को दी श्रद्धांजलि

सीएम पुष्कर सिंह धामी चमोली पहुंचे। घटना में घायल हुए लोगों का हालचाल जानने के लिए गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे। भर्ती घायलों व उनके परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया।

चमोली में बुधवार को हुए करंट हादसे में अब तक 16 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 7 घायल बताए जा रहे हैं। बुधवार को चमोली घटनास्थल के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी रवाना तो हुए लेकिन मौसम खराब होने की वजह से आधे रास्ते से लौट आए थे। आज सुबह मौसम साफ होते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी चमोली पहुंचे।

Chamoli accident CM pushkar Dhami reached Gopeshwar, met the victims injured, paid tribute soldiers Home Guards

इस बीच सीएम धामी घटना में घायल हुए लोगों का हालचाल जानने के लिए गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे। सीएम धामी ने उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती घायलों व उनके परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान चिकित्सकों से घायलों के उपचार से सम्बंधित जानकारी भी प्राप्त की। सीएम धामी ने हादसे में हताहत हुए लोगों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और हादसे में अपने प्राणों की आहुति देने वाले होमगार्ड्स के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम धामी ने कहा कि चमोली पहुंचकर अत्यंत पीड़ादायक व हृदय को झकझोर देने वाले हादसे में हताहत हुए लोगों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। हादसे में अपने प्राणों की आहुति देने वाले होमगार्ड्स के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भावुक क्षण शब्दों में बयान नही कर पा रहा हूं, जिन लोगों ने अपने परिजन खोए हैं उनकी पीड़ा भली-भांति समझ सकता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोकाकुल परिवारों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घटना की गहनता से जांच की जाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। हमारी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+