देहरादून में सड़क हादसों पर ब्रेक लगाने के लिए कप्तान ने संभाला मोर्चा,जानिए किस प्लानिंग पर हो रहा काम

देहरादून में हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस नई प्लानिंग पर काम कर रही है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने मोर्चा संभालते हुए बोटल नेक/दुर्घटना सम्भावित स्थानों स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही एसएसपी ने निर्माणाधीन दिल्ली - देहरादून एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया।

उन्होंने एक्सप्रेस- वे के शुरू होने से आशारोड़ी में पड़ने वाले यातायात के दबाव का आंकलन किया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

Captain takes charge put brakes on road accidents Dehradun know on which planning work is being done

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने नगर क्षेत्र का भ्रमण कर शहर के आउटर एरिया में बोटल नेक दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा निर्माणाधीन देहरादून - दिल्ली एक्सप्रेस वे का निरीक्षण कर एक्सप्रेस वे के शुरू होने के बाद आशारोड़ी और उसके आसपास के मार्गो पर पड़ने वाले यातायात के दबाव का आंकलन किया।

साथ ही शहर के आउटर एरिया में आशारोड़ी, पण्डितवाड़ी, नन्दा की चौकी आदि स्थानों में बोटल नेक और दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही के साथ-साथ उन्हें, विशेषकर युवा वर्ग को, यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिये गये।

इस दौरान एसएसपी देहरादून ने स्थानों पर पूर्व में हुई सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की जानकारी लेते हुये दुर्घटनाओं को रोकने के लिये प्रभावी कदम उठाने और सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर उक्त स्थानों पर लाईटों, रिफ्लेक्टर साईनों आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

साथ ही ठण्ड के मौसम के दौरान कोहरा तथा धुन्ध बढ़ने से विजीबिलटी में आने वाली कमी से सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ने की सम्भावनाओं के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में दुर्घटना सम्भावित स्थलों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाने तथा उक्त स्थानों पर यदि आवश्यकता हो तो ब्लिंकर लाइटों की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा नन्दा की चौकी क्षेत्र में बिना हेलमेट, ओवर स्पीडिग कर वाहन चला रहे युवाओं को रोककर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुये उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करवायी गयी। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को सभी शिक्षण संस्थानों के प्रबन्धकों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें उनके शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करने के निर्देश दिये गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+