Cabinet Minister Ganesh Joshi ने राहुल गांधी पर कसा तंज, गांधी परिवार को लेकर कहा ऐसा कि हो गया विवाद खड़ा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या को दुर्घटना बताकर विवाद खड़ा कर दिया है। गणेश जोशी ने कहा कि शहादत पर गांधी परिवार का एकाधिकार नहीं है।

 Cabinet Minister Ganesh Joshi taunted Rahul Gandhi, said about the Gandhi family, such a controversy arose

उत्तराखंड में भाजपा नेताओं के विवादित बयान थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जोशीमठ मसले पर दिए गए एक बयान के बाद अब कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या को दुर्घटना बताकर विवाद खड़ा कर दिया है। गणेश जोशी ने कहा कि शहादत पर गांधी परिवार का एकाधिकार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हादसों और शहादत में फर्क होता है। गणेश जोशी, उत्तराखंड सरकार में कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और सैनिक कल्याण मंत्री हैं।

Recommended Video

    Joshimath Sinking | जोशीमठ के आंदोलनकारियों को BJP अध्यक्ष ने क्यों कहा माओवादी? | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस नेता की बुद्धिमत्ता पर दया आती
    जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर राहुल गांधी ने बताया कि उनकी दादी और पिता राजीव गांधी की हत्या के बारे में फोन पर बताया गया था। राहुल ने कहा था कि . हिंसा भड़काने वाले उस दर्द को कभी नहीं समझेंगे। राहुल के इस बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जोशी ने कहा कि उन्हें कांग्रेस नेता की बुद्धिमत्ता पर दया आती है। शहादत गांधी परिवार का एकाधिकार नहीं है। स्वतंत्रता के लिए भारत के संघर्ष ने भगत सिंह, सावरकर और चंद्र शेखर आज़ाद की शहादत देखी। गांधी परिवार के सदस्यों के साथ जो हुआ वह दुर्घटना थी। दुर्घटनाओं और शहादत के बीच अंतर है। जोशी ने आगे कहा, गांधी परिवार के सदस्यों के साथ जो हुआ (इंदिरा और राजीव की हत्या), वह हादसा था. हादसे और शहादत में फर्क होता है। लेकिन कोई अपनी समझ के स्तर से ही बोल सकता है। जोशी ने कहा इसका श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है. यदि उनके नेतृत्व में धारा 370 को समाप्त नहीं किया गया होता और जम्मू-कश्मीर में सामान्य स्थिति नहीं लौटी होती, तो राहुल गांधी लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहरा पाते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+