उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चंदन राम दास उत्तराखंड सरकार में परिवहन और समाज कल्याण जैसे अहम विभाग संभाल रहे थे।

Cabinet minister Chandan Ram Das passed away Uttarakhand government CM pushkar Dhami expressed grief

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चंदन राम दास के निधन पर उत्तराखंड सरकार ने तीन दिन 26 से 28 अप्रैल तक का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

बागेश्वर विधानसभा में चार बार से लगातार विधायक

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बागेश्वर विधानसभा में चार बार से लगातार विधायक चुने जा रहे चंदन राम दास को इस बार कैबिनेट में जगह मिली थी। चंदन राम दास परिवहन और समाज कल्याण जैसे अहम विभाग संभाल रहे थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी देते हुए कहा है कि

मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी चंदन राम दास के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+